हरियाणा में कांग्रेस तो जम्मू कश्मीर में भाजपा ने चौंकाया, देखें एग्जिट पोल के नतीजे

नई दिल्ली.
हरियाणा को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भाजपा की हार का अनुमान जताया है। यही नहीं कई Exit Polls ने जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा को झटका लगने की भविष्यवाणी की है। इंडिया टुडे के सर्वे की बात करें तो उसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा को 27 से 32 सीटें ही मिलेंगी, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को 40 से 48 सीटें मिल सकती हैं। यदि यह आंकड़ा हुआ तो फिर INDIA अलायंस सरकार बनाने के करीब होगा। इसके अलावा पीपल्स पल्स और दैनिक भास्कर के सर्वे में भी जम्मू-कश्मीर में INDIA अलायंस के मुकाबले भाजपा के पिछड़ने का अनुमान जाहिर किया गया है।

वहीं भाजपा ने इन एग्जिट पोल्स को खारिज किया है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि हम एग्जिट पोल्स पर भरोसा नहीं करते। ये अनुमान अपनी जगह हैं, लेकिन हमारी जानकारी यह है कि भाजपा सरकार बना लेगी। उन्होंने एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणियों से अलग अपना अनुमान जाहिर किया। उनके अनुमान में भी भाजपा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकेगी, लेकिन वह निर्दलियों के सहारे सरकार गठित कर सकती है। रविंद्र रैना ने कहा कि हमारा भरोसा है कि भाजपा को जम्मू-कश्मीर में अकेले 35 सीटें मिल जाएंगी। इसके अलावा हमारे विचार से सहमति रखने वाले करीब 12 से 15 निर्दलीय चुनाव जीत सकते हैं। भाजपा के एक अन्य नेता जफर इस्लाम ने भी कहा कि हम और हमारे कुछ सहयोगी मिलकर 47 सीटों पर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़ा बदलाव आया है। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दिल्ली और दिल की दूरी अब खत्म हुई है। इसके अलावा होम मिनिस्टर अमित शाह के प्रयासों से आतंकवाद पर लगाम लगी है। इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। बता दें कि जम्मू क्षेत्र में विधानसभा की कुल 43 सीटें हैं, जबकि 47 सीटें कश्मीर क्षेत्र में हैं। यदि एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए तो इससे साफ होगा कि जम्मू क्षेत्र में भी हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण भाजपा के पक्ष में नहीं हो सका, जहां से उसे काफी उम्मीदें हैं।

admin

Related Posts

कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर में घर पर फेंका बम, दो बच्चों की हुई मौत

बिष्णुपुर  हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में उग्रवादी संगठन भी सक्रिय हो गए हैं. हिंसाग्रस्त सूबे में उग्रवादी हमले की नई घटना सामने आई है. इस घटना में…

बंगाल में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी किया जिलेवार आंकड़ा

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच वोटर लिस्ट को लेकर नया अपडेट आ गया है। चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में चल रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 1 views
IPL के पहले हफ्ते में इन 5 बड़े नामों की परफॉर्मेंस ने फैंस को किया निराश

एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

  • By admin
  • April 7, 2026
  • 2 views
एमएस धोनी IPL 2026 में वापसी को लेकर तैयार, CSK को मिली दोहरी खुशखबरी

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 3 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल