बंगाल में जमीन तलाशती कांग्रेस: ₹2000 मासिक और ₹15,000 सालाना का वादा, घोषणापत्र में कई बड़े ऐलान

पश्चिम बंगाल 

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कोलकाता में घोषणा पत्र जारी कर करते हुए पार्टी को लोगों के सामने तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया है। खरगे ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा, "हमारा घोषणा पत्र ‘जनता के लिए राहत’ और ‘बंगाल के विकास’ को ध्यान में रखकर बनाया गया है।" उन्होंने कहा कि हम बहुत दिनों के बाद बंगाल में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए, यहाँ के लोगों को एक नया विकल्प देने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र के जरिए महिलाओं को अपने पाले में करने की पुरजोर कोशिश की है। इसलिए महिलाओं के लिए कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो बंगाल में महिलाओं को हर माह 2000 रुपये की सहायता दी जाएगी और मुफ्त परिवहन सेवा दी जाएगी। घोषणा पत्र में लड़कियों को स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा देने का भी वादा किया गया है।

महिलाओं के अलावा सीमांत भूमिहीन किसानों को 15000 रुपये सालाना देने और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा किया गया है। इसके अलावा हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का वादा किया गया है। युवाओं के लिए रोजगार और हर जिले में AI सेंटर बनाने की भी बात कही गई है। कांग्रेस के घोषणापत्र में एक साल के अंदर सभी खाली सरकारी पदों पर राज्य के युवाओं की भर्ती के लिए 'युवा सम्मान' योजना शुरू करने का वादा किया गया है। कांग्रेस के घोषणापत्र में पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में एआई, कौशल विकास केंद्रों का वादा किया गया है।

इससे पहले 20 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया था, जिसका शीर्षक "10 प्रतिज्ञा" (10 वादे) है। उस घोषणा पत्र में बनर्जी ने 'दुआरे चिकित्सा' योजना शुरू करने की घोषणा की थी, जिसके तहत हर बूथ पर कैंप लगाकर घर-घर जाकर मेडिकल सुविधा देने का वादा किया गया है। इसके अलावा उन्होंने 'लक्ष्मी भंडार' योजना के तहत सामाजिक कल्याण के उपायों को बी जारी रखने का वादा किया है। ममता ने 7-8 नए ज़िले और ब्लॉक, साथ ही नई नगरपालिकाएँ बनाने की योजनाओं पर ज़ोर दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग दो चरणों में – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होनी है।

 

admin

Related Posts

LPG यूजर्स ध्यान दें! नए नियम लागू, 30 दिन में करना होगा ये जरूरी अपडेट

 नई दिल्ली देश में जून महीने की शुरुआत कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st June) के साथ हुई है और इसमें एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियम में चेंज सबसे…

सेक्स वर्क पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- कानून के दायरे में हो तो अपराध नहीं

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन (अवकाश) बेंच ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा की बेंच ने स्पष्ट कर दिया है कि अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 3 views
IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

  • By admin
  • June 1, 2026
  • 2 views
GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

  • By admin
  • May 31, 2026
  • 2 views
फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर