कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, राजस्थान-झुंझुनू में सीएम ने पेपर लीक पर निशाना साधा

झुंझुनू.

राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज झुंझुनू के सुल्ताना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उन्हें आबाद कर दिया।

उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 70 साल में यदि किसी ने राज किया है तो वो कांग्रेस ने किया है। आपको पूछने का हक बनता है कि कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया और जो भिखारी थे, उनको आबाद कर दिया। उन्होंने जनता से कहा कि मेरे देश के मालिकों जागो और पहचानो कि कौन आपके विकास के लिए काम कर सकता है। उन लोगों से पूछिए, जिन्होंने लंबे समय तक राज किया है। अभी हमारी सरकार को सिर्फ 11 महीने हुए हैं, जिस दिन हमारी सरकार का एक साल होगा, उस दिन राजस्थान की जनता के सामने एक साल का पूरा हिसाब देंगे। सीएम भजनलाल ने कहा कि वो 70 साल तक शिलान्यास के झूठे पत्थर लगाते रहे और आप उनको ही तराशते रहे। शेखावाटी का पानी भी गहरा है, यहां का व्यक्ति भी गहरा है। सीएम बोले कि झुंझुनू वीर सपूतों, सैनिकों, किसानों, सेठों और शिक्षकों की धरती है। इस धरती को नमन करता हूं।

पेपर लीक को लेकर साधा निशाना
पेपर लीक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 19 में से 17 पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि हमने 200 से ज्यादा पेपर माफिया जेल में डाले। हमने 2 साल का कैलेंडर दिया है। भर्तियां निकाली हैं। तय किया है कि कब पेपर होना है, परिणाम किस दिन आना है। कैबिनेट ने 90 हजार वैकेंसी निकाली, जिसे हमने मंजूरी दी है।

गुढ़ा ने बनाया त्रिकोणीय मुकाबला
गौरतलब है कि झुंझुनू कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है लेकिन इस बार हो रहे उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने बीजेपी और कांग्रेस के समीकरणों को बिगाड़कर रख दिया है। गुढ़ा एक तरफ तो मुस्लिम इलाकों में अच्छी-खासी भीड़ जुटा पा रहे हैं, दूसरी और राजपूत समुदाय से होने के कारण वे बीजेपी के परंपरागत वोट बैंक में भी सेंध लगा रहे हैं। इससे इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। यहां से बीजेपी ने राजेन्द्र भांबू और कांग्रेस ने अमित ओला को टिकट दिया है।

admin

Related Posts

भजनलाल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IAS अधिकारियों सहित 103 अफसर निलंबित

जयपुर  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ते हुए सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने…

मदन राठौड़ विरोध मामले के बीच तहसीलदार पर गिरी गाज

जयपुर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान हुए बवाल का असर अब प्रशासनिक अधिकारियों पर दिखना शुरू हो गया है. मदन राठौड़ को काले झंडे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 4 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे