PCC के बाहर जलेबी बनाते रहे कांग्रेस नेता, हरियाणा में पीछे होती चली गई पार्टी

भोपाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। इसमें शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे रही, इसके कुछ देर बाद तस्वीर पलट गई और भाजपा आगे हो गई। इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर कांग्रेस नेता जलेबी बनाकर बांटते रहे। पार्टी के पीछे होते ही कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई। हरियाणा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जलेबी को लेकर दिया बयान काफी चर्चित रहा था।

भाजपा ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश में भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने अपने एक्स हैंडल पर कांग्रेस नेताओं के जलेबी बनाने का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा… 'अपने नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाती, खुद जीतू पटवारी की मध्य प्रदेश कांग्रेस। देश भर में राहुल गांधी का जलेबी की फैक्ट्री के बयान को लेकर मजाक बन रहा है और खुद कांग्रेसी भी मजाक उड़ाने में पीछे नहीं है।

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सड़क पर जलेबी बनाकर, राहुल गांधी को संदेश देते कांग्रेसी कि जलेबी किसी फैक्ट्री में नहीं बनती है। जलेबी तो ऐसे बनती है। पार्टी गई तेल लेने के बाद अब राहुल गांधी गए फैक्ट्री में जलेबी लेने।'

जलेबी पर यह था राहुल गांधी का बयान

हरियाणा के गोहाना में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी को यहां की फेसम मातू राम की जलेबियां भेंट की गई थी। राहुल गांधी ने इसे खाने के बाद जलेबी की तारीफ की और विदेश में इसके निर्यात करने को लेकर बातचीत की।

इसके साथ ही जलेबियों को बड़े खाने में तैयार करवाने के लिए लोगों को रोजगार देने की बात कही। इसके बाद से भाजपा ने इन पर निशाना साधकर कहा था कि जलेबी फैक्ट्री में तैयार नहीं होती है। ना ही इसे बनाने के लिए कोई मशीन होती है।

admin

Related Posts

विधानसभा ने खारिज किया MLA का लेटर, अभिषेक बनर्जी के हस्ताक्षर पर उठा सवाल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? यह अब तक साफ नहीं हो सका है। इसी बीच खबर है कि विधानसभा सचिवालय ने तृणमूल कांग्रेस की तरफ से…

दक्षिण की 106 सीटों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, कांग्रेस की बढ़त से बदलेगा 2029 का समीकरण?

नई दिल्ली केरल की सत्ता में वापसी के साथ कांग्रेस पार्टी के अरमानों को नए फंख लग गए हैं. इसके साथ ही कांग्रेस दक्षिण के पांच में से तीन राज्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?