डिंडौरी में भरे बाजार में कांग्रेस नेता ने सब्जी बेचने वाले पर तान दी बंदूक

डिंडौरी
डिंडौरी जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की शाम उस समय अपरा तफरी का माहौल बन गया, जब कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बलराम चौकसे ने सब्जी विक्रेता के सिर में बंदूक तान दी। इस घटना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित की शिकायत पर समनापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सब्जी विक्रेता वेद सिंह ठाकुर 35 वर्ष निवासी समनापुर ने शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपित कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व समनापुर ग्राम पंचायत में पंच बलराम चौकसे 65 वर्ष के विरुद्ध गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है।
पिता कांग्रेस में तो बेटा भाजपा युवा मोर्चा में

थाना प्रभारी कोमेश धूमकेती ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है की बंदूक असली थी या नकली। जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप कि आरोपित दबाव में बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि आरोपी बलराम चौकसे जहां कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हैं, वहीं उनका बेटा सारंग चौकसे भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहा हैं।
सब्जी ली और रुपये मांगने पर धमकाया

दोनों ही पार्टी में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए इस तरह का खेल करने के आरोप लग रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह बुधवार की शाम लगभग 6 बजे प्रतिदिन की तरह सब्जी बेच रहा था। बुलेट से आरोपित बलराम चौकसे आया और सब्जी लेने के बाद जब उसने पैसा मांगा तो आरोपित ने पैसा न देकर गाली-गलौज की गई।
सब्जी वालों से वसूली करने का आरोप

आरोपित पैसा मांगने पर इतना आग बबूला हुआ कि बंदूक निकालकर पीड़ित के सिर में तान दी। इस घटना से व्यापारियों में भी विरोध के साथ दहशत का माहौल बना हुआ है। इस मामले में भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टी के जिम्मेदार कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। बताया गया कि आरोपित के विरुद्ध पहले से ही सब्जी विक्रेताओं से वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं।

admin

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘पुरुष पल्ला नहीं झाड़ सकता…’, गुजारा-भत्ता पर दी अहम टिप्पणी

ग्वालियर  शादी के बाद पत्नी का भरण-पोषण करना पति का न केवल नैतिक, बल्कि अनिवार्य कानूनी दायित्व है। हाईकोर्ट ने एकल पीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि…

कोर्ट में उठे सवाल: पुलिस की एक गलती ने सोनम रघुवंशी को दिलाई जमानत

इंदौर   राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) को एक साल पूरे होने वाले है लेकिन इस हाईप्रोफाइल केस में अभी भी कई ट्विस्ट सामने आ रहे है। इस हत्याकांड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला