अशांति फैलाने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में भाजपा का बड़ा आरोप

गरियाबंद.

प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में होने वाली अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा अशांति व अराजकता फैलाने के लिए लगातार षड्यंत्र किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हर आतंक और अपराध के पीछे कांग्रेस का ही खूनी पंजा है। जहां भी अपराध और तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है, उसकी जड़ में कांग्रेस है। कांग्रेस पहले खुद अपराध को अंजाम देती है, षड्यंत्र रचती है। फिर उस पर सरकार को घेरने में उसके बड़े नेता लग जाते हैं।

भाजपा नेता अनिल चंद्राकर, सुरेंद्र सोनटेके, गुरुनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा तथा लुद्राक्ष साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और छत्तीसगढ़ समेत तमाम राज्यों में हुए सफाये के बाद से कांग्रेस में अब बदले की भावना भरी हुई है। वह समाज में अशांति फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस जानबूझ कर छत्तीसगढ़ को आग में झोंकना चाहती है। हाल में प्रदेश में हुई बड़ी अपराधिक घटनाओं में कांग्रेसियों की संलिप्ता सामने आना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
भाजपा ने प्रदेश में बीते कुछ महीने में हुए घटनाक्र का जिक्र करते हुए कहा कि दामाखेड़ा में कबीरपंथ ही नहीं समूचे प्रदेश की आस्था के केंद्र में हमला करने वाला कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता निकला है। इसका प्रमाण स्वयं प्रकाशमुनि साहब के फेसबुक के पोस्ट में है। उन्होंने कहा कि अपराधी सरपंच पति कांग्रेस पार्टी का ही कार्यकर्ता है। इसी तरह बलौदाबाजार घटना में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेसी जेल में बंद हैं। सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्चे की जघन्य हत्या करने वाला एनएसयूआई का जिला महासचिव था। एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष भी इस घृणित कृत्य में जिम्मेदार था। लोहारीडीह कांड में भी बार-बार गांव में अशांति फैलाने और दो समूहों को लड़वाने का काम कांग्रेस कर रही है। भाजपा ने कहा कि इस तरह के घिनौने कृत्य में कांग्रेसियों के नाम सामने आने के बाद भी कांग्रेस उल्टे चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर राजनीति कर रही है। सवाल उठता है कि क्या ये अब अपनी गंदी राजनीति चमकाने के लिए नरसंहार आदि को भी प्रायोजित करने से बाज नहीं आ रहे हैं? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इन कृत्यों को छत्तीसगढ़ कतई सहन नहीं करेगा। भाजपा की हमारी सरकार तो प्रदेश में हर कीमत पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ही, हमारा संगठन भी लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस का मुकाबला करने तैयार है। कांग्रेस को प्रदेश में अशांति, अराजकता और आतंक फैलाने और फिर उस आग पर अपना हाथ सेंकने की छूट हम बिल्कुल नहीं दे सकते।

admin

Related Posts

संभलकर रहें! छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू…

बस्तर से निकला 4 राज्यों का मास्टर प्लान, क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा पर केंद्र की बड़ी रणनीति

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 1 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर