कांग्रेस आंतरिक कलह से नहीं हो पा रही एकजुट, अस्तित्व का संकट: जोगाराम पटेल

जोधपुर,

राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने अशोक गहलोत के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने पायलट को “नाकारा और निकम्मा” कहा था। पटेल ने तंज कसते हुए कहा कि गहलोत ने यह बयान एक बार नहीं, बल्कि तीन बार दोहराया था, लेकिन अब जब वे पार्टी में हाशिए पर हैं, तो दावा करते हैं कि उनके और पायलट के बीच कोई दूरी थी ही नहीं। या तो गहलोत का पहले का बयान गलत था या फिर अब का। व्यक्ति का चरित्र उसकी बात पर कायम रहने से झलकता है। अब सुर्खियों में बने रहने के लिए एक्स पर पोस्ट डालते हैं या बयान देते हैं, लेकिन जनता सब समझती है।

जोगाराम पटेल ने विपक्ष की एकजुटता के सवाल पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन कांग्रेस का आंतरिक कलह इतना ज्यादा है कि यह संभव नहीं दिखता। कांग्रेस में आत्मीयता से एकजुट होने और दिखावे की एकता में बड़ा फर्क है। हम प्रार्थना करते हैं कि विपक्ष एकजुट हो, लेकिन उनकी आपसी फूट इसे मुश्किल बनाती है।

जोगाराम पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार से पांच राष्ट्रीय नेता ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बात रखने के लिए विदेश गए, विदेश में उन्होंने जो तथ्य बताए, उसकी भी कांग्रेस आलोचना कर रही है। कांग्रेस को हमारी भारतीयता को नापने का कोई अधिकार नहीं है। यह पार्टी अब उस रास्ते पर है, जहां उसका अस्तित्व खतरे में है।

हाल के उपचुनावों में भाजपा की जीत पर पटेल ने गर्व जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 38 में से 22 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल चार सीटों पर सिमट गई। उन्होंने अपने क्षेत्र धवा की सीट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सीट कभी भाजपा के खाते में नहीं थी, लेकिन इस बार पार्टी ने इसे जीता।

उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जहां पिछली बार भाजपा 500 वोटों से पीछे थी, वहां इस बार 450 वोटों से आगे रही। अगर सत्ता विरोधी लहर होती, तो परिणाम उलट होते। कांग्रेस को अब आत्ममंथन की जरूरत है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से श्री गंगानगर उपचुनाव को बार-बार टालने के आरोपों पर जोगाराम पटेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं। हमारी सरकार किसी भी चुनाव को नहीं रोकती। उसमें सरकार का हस्तक्षेप नहीं है। न्यायालय का आदेश हमारे लिए सर्वोपरि है।

 

  • admin

    Related Posts

    टाइगर रिजर्व के नीचे से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, मुकुंदरा टनल बनेगी ग्रीन कॉरिडोर की मिसाल

    जयपुर राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही मुकुंदरा टनल अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोटा और बूंदी के बीच मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व…

    ‘रोज पीटता था पति’… 38 दिन बाद दर्ज हुई FIR, जयपुर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा

    जयपुर जयपुर का अनु मीणा सुसाइड केस बेहद ही चौंकाने वाला है. अनु ने 7 अप्रैल को फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी, लेकिन 15 मई को एफआईआर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव