श्रावण माह में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम: कामिका एकादशी, अमृत सिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग एक साथ

श्रावण महीने के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को कई शुभ संयोग बनने से इसका महत्व और बढ़ रहा है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की श्रावण का दूसरा सोमवार विशेष है क्योंकि इस दिन तीन बहुत शुभ और दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। कामिका एकादशी समेत कई शुभ संयोग बनने से दिन का महत्व बढ़ रहा है।

कहते हैं कि श्रावण के सोमवार पर शुभ संयोगों में शिव जी का पूजन व शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।श्रावण के दूसरे सोमवार को अचलेश्वर, गुप्तेश्वर व कोटेश्वर पर शिवभक्तों द्वारा कठोर नियम-कायदों से लाये गये गंगाजल से देवाधिदेव महादेव के शिवलिंग स्वरूप का अभिषेक करेंगे।

श्रावण के दूसरा सोमवार पर बनने वाले शुभ योग
श्रावण के दूसरे सोमवार को कामिका एकादशी व्रत भी रखा जाएगा। जिससे यह दिन भगवान शिव व भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास माना जा रहा है। श्रावण के दूसरे सोमवार को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दिन अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। जबकि अमृत सिद्धि योग किसी भी काम की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।

श्रावण के दूसरे सोमवार जलाभिषेक के मुहूर्त
श्रावण के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह चार बजकर 14 मिनट से सुबह चार बजकर 55 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर दो बजकर 44 मिनट से दोपहर तीन बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल शाम छह बजकर नौ मिनट से शाम सात बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अमृत सिद्धि योग रात नौ बजकर सात मिनट से अगले दिन सुबह पांच बजकर सात मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

  • admin

    Related Posts

    27 मई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, यहां जानें

    मेष 27 मई को उन सभी चीजों से बचें, जो आपकी लव लाइफ को खराब कर सकती हैं। प्रोफेशनल चुनौतियों को कॉन्फिडेंस के साथ संभालें। आज आपको अपने काम को…

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे