रोड़ पर चलती AC बस में कंडक्टर की अनदेखी बनी मुसीबत, कपल ने बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल होते ही हड़कंप

मुंबई
नवी मुंबई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और सामाजिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक चलती AC बस में कपल द्वारा खुलेआम अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। यह घटना तब उजागर हुई जब किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, नवी मुंबई महानगरपालिका की छवि को लेकर भी सवाल उठने लगे।

कंडक्टर की अनदेखी बनी मुसीबत
नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (NMMT) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बस में तैनात कंडक्टर को इस घटना को रोकने में नाकाम रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों के अनुसार, कंडक्टर को यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए थी। उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और लिखित में जवाब मांगा गया है कि आखिर चलती बस में यह सब कैसे हुआ।
 
पनवेल से कल्याण जा रही थी बस
यह घटना उस समय हुई जब NMMT की बस पनवेल से कल्याण की ओर जा रही थी और ट्रैफिक की वजह से धीरे-धीरे चल रही थी। इसी दौरान बस की पिछली सीट पर बैठे कपल ने शारीरिक संबंध बनाए। घटना को देख रहे एक शख्स ने अपने वाहन से इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

RTI कार्यकर्ता ने उठाए सवाल
आरटीआई कार्यकर्ता अनरजीत चौहान ने बताया कि कंडक्टर से लिखित में यह बताने को कहा गया है कि उसने जोड़े को क्यों नहीं रोका। उन्होंने बताया कि 22 सेकंड का यह वीडियो एक मोटर चालक ने बनाया था, जिसने बस की खिड़की से जोड़े को देखा था, जिनकी उम्र 20 साल के आसपास थी।  अधिकारी ने जानकारी दी कि “बस उस समय लगभग खाली थी और ट्रैफिक की वजह से धीरे चल रही थी। उसी दौरान किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर उसे नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों तक पहुंचा दिया।” अनारजित चौहान ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे "सार्वजनिक परिवहन की गरिमा के खिलाफ" बताया और कहा कि प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।  भारतीय दंड संहिता की धारा 294 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करना एक दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर तीन महीने की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में कपल पर कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

  • admin

    Related Posts

    ईरान को झटका? IDF हमले में खुफिया मंत्री खतिब के ढेर होने का इजरायली दावा

    तेल अवीव इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि ईरान के एक और शीर्ष नेता की एयर स्ट्राइक में मौत हो गई है। उनके अनुसार, मंगलवार रात हुए…

    ‘दुनिया जाने सच्चाई’ : अफगान विदेश मंत्री का राजनयिकों को निर्देश, पाकिस्तान के हमले पर घेरा

    काबुल अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को विदेशों में स्थित अफगान दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के राजनयिकों संग वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में उन्होंने राजनयिकों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 का आगाज़: Virat Kohli की एंट्री, 28 मार्च को Sunrisers Hyderabad से भिड़ेगी Royal Challengers Bengaluru

    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    टीम इंडिया में बदलाव की आहट? रोहित-विराट की रिटायरमेंट पर अश्विन का खुलासा

    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    हरिहरन-अर्जुन ने पार किया पहला पड़ाव, आकर्षी ने भी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाकर बढ़ाया भारत का मान

    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 4 views
    2 करोड़ के नुकसान पर उठे सवाल, क्या BCCI करेगा Jasprit Bumrah की भरपाई?

    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 3 views
    ICC Rankings में बड़ा उलटफेर: Jasprit Bumrah टॉप-5 में, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की चांदी

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 2 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया