सुसाइड नोट लिख कर दी जान, राजस्थान-जयपुर में आर्किटेक्चर छात्रा हॉस्टल की छत से कूदी

जयपुर।

राजधानी जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) में पढ़ रही 21 वर्षीय छात्रा दिव्या राज मेघवाल ने रविवार रात हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। दिव्या बी. आर्क (आर्किटेक्चर) प्रथम वर्ष की छात्रा थी और विनोदिनी हॉस्टल में रह रही थी।

बता दें कि रात करीब 9:50 बजे दिव्या ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई। तेज धमाके की आवाज सुनकर हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं और स्टॉफ तुरंत मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में दिव्या को जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिला सुसाइड नोट
पुलिस को दिव्या के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा था, गलती मेरी है। मैं दुनिया में नहीं जी सकती। सबसे ज्यादा खुश मैं या तो बचपन में थी या सपनों में। दिव्या ने अपनी बहन को संबोधित करते हुए लिखा, मुझे माफ कर देना। मालवीय नगर थाना पुलिस और ACP आदित्य पूनिया ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने दिव्या के मोबाइल फोन और अन्य सामान को जांच के लिए जब्त कर लिया है। FSL टीम ने सोमवार सुबह मौके से सबूत जुटाए। दिव्या पाली जिले के देसूरी की निवासी थी। उनके पिता खंगाराम मेघवाल पूर्व सरपंच हैं और मां सरकारी टीचर हैं। दिव्या ने जुलाई 2024 में MNIT में दाखिला लिया था। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्र-छात्राएं सदमे में हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए दिव्या के सहपाठियों और स्टॉफ से पूछताछ कर रही है।

admin

Related Posts

IPS देवेंद्र बिश्नोई बने प्रो-VC, राजस्थान पुलिस में अहम बदलाव

जयपुर राजस्थान कैडर के पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार और केंद्र के बीच तालमेल के साथ तीन वरिष्ठ IPS अधिकारियों के कार्यभार में…

राजस्थान में दिखी परंपरा की झलक, किसान ने ऊंट गाड़ियों से भरा भात

भीलवाड़ा लग्जरी गाड़ियों के दौर में एक किसान भाई ने 11 ऊंट गाड़ियों और 51 ट्रैक्टर पर भात भरण की अनूठी शोभायात्रा निकाली. भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 2 views
PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 3 views
मैराथन में नया इतिहास: सावे, केजेलचा और किप्लिमो ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर

  • By admin
  • April 28, 2026
  • 1 views
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया क्लीन स्वीप, थॉमस कप में चीन से होगी टक्कर