सरगुजा संभाग में शीतलहर, छत्तीसगढ़-दिन और रात का पारा सामान्य से ज्यादा

सरगुजा/रायपुर।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड लगभग गायब हो गई है, लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। अभी भी इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। उसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इन दिनों ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात में लगभग ठंड गायब हो गई है। लेकिन सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है। इन जिलों की तुलना में यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की बदलाव हो सकती है। हालांकि बाकि जिलों में पारा बढेगा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दुर्ग में रहा। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

admin

Related Posts

प्रसिद्ध करियर एक्सपर्ट श्री नितिन विजय (एनवी सर) देंगे सफलता का मंत्र

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन एवं युवा-हितैषी सोच के अनुरूप महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण…

हर घर पक्का, हर चेहरे पर मुस्कान: पीएम आवास निर्माण में बलौदाबाजार शीर्ष पर

रायपुर पीएम आवास निर्माण में बलौदाबाजार छत्तीसगढ राज्य में अव्वल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक आवास योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बेघर नागरिकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप अलर्ट: टीम इंडिया को हराना आसान नहीं—फिल सॉल्ट

मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
मैच जीता या बयान हारा? आकाश चोपड़ा ने PAK पीएम और फैंस—दोनों को किया निशाने पर

मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
मैदान से पहले मंदिर: पद्मनाभस्वामी के दर पर झुके भारतीय खिलाड़ी, सूर्यकुमार ने की पूजा

कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 1 views
कार्लोस अल्कारेज ने ज्वेरेव को ध्वस्त किया, ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में प्रवेश कर इतिहास रचा

4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
4 ICC खिताबों का चैंपियन: मिचेल स्टार्क की रफ्तार, रिकॉर्ड्स और विश्व क्रिकेट में दबदबे की कहानी

विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत

  • By admin
  • January 30, 2026
  • 0 views
विवाद के बीच श्रीलंका ने साफ की स्थिति, कहा– पड़ोसी देशों से रिश्ते मजबूत