शीतलहर से भोपाल, सतना, इंदौर सहित 35 जिलों में 6.8° तक लुढ़का पारा; अगले 3 दिन कड़ाके की ठंड

भोपाल

 मध्य प्रदेश में आज का मौसम (शनिवार, 25 जनवरी) को कैसा रहेगा। भोपाल, सतना, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से फिर से ठंड बढ़ गई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान सबसे कम 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। खजुराहो-सतना में रात टेम्परेचर सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री नीचे आया। राजगढ़ की रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन MP में ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी।

भोपाल में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री गिरा पारा
भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित 35 जिलों में दिन-रात का तापमान गिरा है। भोपाल में दिन का पारा सबसे ज्यादा भोपाल 6.8 डिग्री लुढ़का है। दमोह 4.3, जबलपुर 5.9, खजुराहो 2.4, मंडला 2.3, रीवा 3.3, सागर 4.6, सतना 3.8, सीधी 3, सिवनी 2, टीकमढ़ 3.5, धार 2, गुना 3.4, नर्मदापुरम 3.1, इंदौर 3.6, रायसेन 4.2, रतलाम 2 और उज्जैन में 4.5 डिग्री पारा नीचे आया है।

इन जिलों में लुढ़का रात का पारा
सतना और खजुराहो में रात का पारा सबसे ज्यादा 4.8 डिग्री लुढ़का है। भोपाल 3.6, धार 3.7, ग्वालियर 2.5, नर्मदापुरम 2.3, खंडवा 2.4, पचमढ़ी 1.8, रायसेन 1.6, राजगढ़ 3.8, रतलाम 1.2, उज्जैन 2, उमरिया 3.7, टीकमगढ़ 3.8, सीधी  2.8, सिवनी 2, सागर 1.9, रीवा 2.9, जबलपुर 3.6,  और दमोह में 4.7 डिग्री पारा नीचे गिरा है। मंडला में रात का पारा 1 डिग्री बढ़ा है।

खंडवा का दिन सबसे गर्म
मध्य प्रदेश में एक सप्ताह बाद तापमान में फिर गिरावट हुई है। भोपाल में दिन का पारा सबसे कम 22.6 डिग्री रहा। उज्जैन 23.5, इंदौर 23.4, ग्वालियर 25, जबलपुर 24.5, गुना 25, पचमढ़ी 26.6, रायसेन 23.6, दमोह 25.5, खजुराहो 25.4, नरसिंहपुर 24.2, रीवा 23.8, सागर 24.9, सतना 24.7, सीधी 24.6, टीकमगढ़ 24 और उमरिया में 25.5 डिग्री अधिकतम टेम्परेचर रहा। खंडवा में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 31.5 डिग्री रहा।  

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में उत्तर से बर्फीली हवा आ रही है। तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 26 जनवरी को दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

भोपाल में एक ही दिन में 6.8 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 22.6 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में 23.4 डिग्री, उज्जैन में 23.5 डिग्री, ग्वालियर में 25 डिग्री और जबलपुर में पारा 24.5 डिग्री रहा।

प्रदेश के सभी शहरों में पारा लुढ़का मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सभी शहरों में पारा लुढ़का। गुना में 25 डिग्री, पचमढ़ी में 26.6 डिग्री, रायसेन में 23.6 डिग्री, दमोह में 25.5 डिग्री, खजुराहो में 25.4 डिग्री, नरसिंहपुर में 24.2 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, सागर में 24.9 डिग्री, सतना में 24.7 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 24 डिग्री, उमरिया में 25.5 डिग्री रहा।

रात में भी लुढ़केगा तापमान दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट होगी। हालांकि, गुरुवार-शुक्रवार की रात में नर्मदापुरम में तापमान 16.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो सबसे ज्यादा रात का तापमान रहा। नीचम का मरुखेड़ा में ही सबसे कम 9.2 डिग्री पारा रहा।

बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 13.2 डिग्री, इंदौर में 13.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.4 डिग्री, उज्जैन में 13.5 डिग्री और जबलपुर में 13.8 डिग्री रहा। बाकी शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक ही दर्ज किया गया।

दक्षिण-पूर्वी हवा से ठंड गायब इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। पिछले 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई।

29 जनवरी से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिन तक ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इससे पारे में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, सिस्टम गुजरने के बाद फिर से ठंड बढ़ जाएगी।

admin

Related Posts

डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई

भोपाल.  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा 01 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए…

मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल.  कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के आईटीआई एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से तैयार हो रही युवा प्रतिभाएं अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती