सीएम योगी का सपा पर कटाक्ष – PDA यानी ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’

 लखनऊ

यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं।

अलग-अलग विचारधारा के आए विचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में यूपी के विकास विजन डाक्युमेंट 2047 के पर चर्चा के लिए सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। अब इस हम लोगों की राय लेकर रणनीति बनानी है। यह जरूरी है कि सदस्य इसमें भाग लें और इसमें रुचि लें। इस चर्चा ने 24 घंटे में साबित किया है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग हो पर प्रदेश के विकास के लिए हम सभी साथ हैं। ये इस चर्चा से संदेश निकला है।

उम्मीदों का केंद्र बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली इंवेस्टर समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। कल स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राज्य बनना है। हम सभी जानते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी राज्य अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीते 24 घंटे में सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक योगदान है।

रात भर जागकर सदस्यों ने लिया भाग
इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने रुचि ली और कई सदस्यों ने तो रात भर जग कर सदन का संचालन किया। देश में खुशहाली हो तरक्की हो और इसमें प्रदेश का हर नागरिक इसका हिस्सा हो ये हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2047 तक इन 100 वर्षों में देश ने कितनी लंबी यात्रा की इसका मूल्यांकन करने का ये सही समय है।

सपा के लोगों का कहा कूप मंडूक
इस मौके पर सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि वो जब अपनी विवेक से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं। उन्होंने एक शेर के माध्यम से तंज कसा

बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,
लगा के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,
वही नसीब के मारों की बात करते हैं।

उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं। अब वो पीडीए की बात करते हैं जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं राजीव कृष्ण

    लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वह फिलहाल कार्यवाहक डीजीपी के रूप में प्रदेश…

    हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल, छह माह में 16 हजार से अधिक स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण

    लखनऊ  योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह बनाने के लिए लगातार व्यापक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार द्वारा संचालित "स्टेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 0 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    पेनल्टी थ्रिलर में PSG चैंपियन: गैब्रियल की मिस ने तोड़ा आर्सेनल का सपना

    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    घर में गुजरात का पलड़ा भारी, क्या पाटीदार की RCB रचेगी इतिहास?

    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 2 views
    महिला क्रिकेट का बड़ा मंच सजकर तैयार, 3 जून से झारखंड में टी20 लीग की शुरुआत

    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 3 views
    सूर्यकुमार की कप्तानी पर खतरा, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका; भारतीय टीम में मचेगी हलचल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’