वन विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे सीएम योगी

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे। उनके नेतृत्व में पूरे राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों व मंडलों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। 

कुकरैल वन क्षेत्र में होगा वृहद पौधरोपण 

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुकरैल वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण होगा। सबसे पहले यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण करेंगे। यहां 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना, प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव, विभागाध्यक्ष समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

जनसहभागिता से प्रदेश मनाएगा उत्सव

इसके पश्चात प्रदेश के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों समेत सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान पूरे दिन चलेगा। वन विभाग के संयोजकत्व में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, नगर विकास आदि विभागों के सहयोग से अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों, नहरों आदि के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि की भी सहभागिता होगी। 

लखनऊ मंडल में 62 लाख, बरेली में 32.21 लाख व प्रयागराज में लगेंगे 32.17 लाख पौधे
मंडल – लक्ष्य
मेरठ- 19,06,000
सहारनपुर- 14,86,000
आगरा- 24,67,000
अलीगढ़- 18,97,000
मुरादाबाद- 27,60,000
बरेली- 32,21,000
प्रयागराज- 32,17,000
वाराणसी- 24,83,000
मीरजापुर- 28,63,000
गोरखपुर- 24,75,000
बस्ती- 16,01,000
आजमगढ़- 18,93,000
लखनऊ- 62,77,000
अयोध्या- 30,41,000
देवीपाटन- 29,34,000
कानपुर- 31,83,000
झांसी- 31,67,000
चित्रकूट- 31,29,000

ग्राम्य विकास विभाग 3 करोड़ तथा कृषि विभाग लगाएगा 75 लाख पौधे 
विभाग – लक्ष्य
ग्राम्य विकास विभाग- 3 करोड़ 
कृषि विभाग- 75 लाख 
वन विभाग- 50 लाख 
उद्यान विभाग- 50 लाख 
पंचायती राज विभाग- 20 लाख 
नगर विकास- 5 लाख
कुल- 5 करोड़

admin

Related Posts

वन विभाग द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी राज्य स्तरीय संगोष्ठी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य महोत्सव होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि…

उत्कृष्ट शिक्षण, नवाचार और विद्यालय विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स चयन विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, विनेश फोगाट मामले में WFI को मिला करारा जवाब

स्टेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, अब नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने उतरेगी काव्या

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 1 views
स्टेट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, अब नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने उतरेगी काव्या

अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, चोट के कारण भारत को लगा बड़ा झटका

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली, चोट के कारण भारत को लगा बड़ा झटका

सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 2 views
सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

जो रूट की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के खास आंकड़े को चुनौती

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 3 views
जो रूट की नजर बड़े रिकॉर्ड पर, लॉर्ड्स में सचिन तेंदुलकर के खास आंकड़े को चुनौती

LSG को कितना महंगा पड़ा ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों ने खोली पूरी कहानी

  • By admin
  • June 4, 2026
  • 3 views
LSG को कितना महंगा पड़ा ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों ने खोली पूरी कहानी