CM योगी ने कहा पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वाकई SP के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं ……..

देवरिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देवरिया में थे. सीएम योगी ने पहलगाम आतंकी हमले का भी जिक्र किया और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जाति के मुद्दे पर भी सपा को कठघरे में खड़ा किया.

उन्होंने कहा कि यह लोग ्जाति की बात करते हैं, लेकिन जब सत्ता में आते हैं तब तुष्टिकरण की नीति की पराकाष्ठा को पार करते हुए केवल अपने परिवार के हित की बात करते हैं. सीएम योगी कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ था. उन्होंने कहा कि इसे लेकर समाजवादी पार्टी के लोग कैसे-कैसे बयान दे रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि कभी-कभी तो यह पता लगा पाना भी कठिन हो जा रहा है कि ये समाजवादी पार्टी का नेता बयान दे रहा है या पाकिस्तान का कोई प्रवक्ता. उन्होंने कहा कि कानपुर का एक नौजवान पहलगाम गया था अपने परिवार के साथ शुभम द्विवेदी. आतंकियों ने शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी. इस हमले में कानपुर के एक युवा शुभम द्विवेदी की जान चली गई थी. सीएम योगी ने कहा कि सपा के अध्यक्ष से जब पत्रकारों ने पूछा कि कानपुर का जो नौजवान मरा है, आप उसके घर जाएंगे? तो वह (सपा के अध्यक्ष) बोलते हैं कि हमारी पार्टी का थोड़ी था. यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि अपने नागरिकों के साथ देश की संवेदना होनी चाहिए. पूरा देश पार्टी लाइन से ऊपर उठकर के एक स्वर से घटना की निंदा कर रहा है और समाजवादी पार्टी के लोग इस प्रकार के दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना को लेकर सपा का एक राष्ट्रीय महासचिव बयान देता है कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा है. यानी पाकिस्तान को क्लीनचिट देने की कुत्सित चेष्टा. सीएम योगी ने कहा कि उनका एक सांसद उससे भी निचले स्तर का बयान देता है.

सीएम योगी ने कहा कि जब भी विभाजन की, जातिवाद की राजनीति होगी, तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार करते हुए वे ऐसे ही आपकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने का प्रयास करेंगे, जैसा आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कुछ नेता कर रहे हैं. आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई 140 करोड़ लोगों को एकसाथ लड़ना चाहिए. इससे पहले, सीएम योगी ने देवरिया में 501 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. देवरिया को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित जनसमूह संबोधित कर रहे थे.

 

admin

Related Posts

सिलेंडर के लिए ‘मच्छरदानी’ वाली जंग, रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर ग्राहकों का डेरा, प्रशासन की चुप्पी पर भड़का गुस्सा

बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गैस की भारी किल्लत ने लोगों को सड़कों पर सोने को मजबूर कर दिया है. सिलेंडर पाने की जद्दोजहद में ग्राहक रात 10…

यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में मीट माई मेन्टोर कार्यक्रम में बोले क्वांटम तकनीक के विशेषज्ञ

लखनऊ बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में 500…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ