सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, धमकी देने वाली फातिमा खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की आरोपी महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 वर्षीय फातिमा खान के रूप में हुई है। फातिमा उल्लहासनगर की रहने वाली हैं। फातिमा के पिता एक फर्नीचर के कारोबारी हैं। वहीं आरोपी महिला ने बीएससी इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी से बीएससी किया है।

पुलिस का कहना है कि महिला पढ़ी लिखी है लेकिन उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। बता दें कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप पर अननोन नंबर से एक संदेश मिला था। इसमें कहा गया था कि अगर आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल होगा। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह संदेश फातिमा खान के नंबर से आया था। मुंबई एंटी टेररिजम स्क्वॉड ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि 20 नवंबर में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी प्रचार करने पहुंचने वाले हैं। इसी महीने 12 तारीख को एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। वह अपने विधायक बेटे के कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी शूटरों ने उनपर गोली चला दी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

इसी साल सीएम योगी को कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। बीते दिनों किसी ने डायल 112 पर फोन करके धमकी दी थी। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक पर भी सीएम योगी को धमकी दी गई। यूपी पुलिस ने कुछ ही दिनों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक शख्स ने फेसबुक पर धमकी दी थी और उसे फुलवारिया शरीफ में गिरफ्तार किया गया था।

admin

Related Posts

सरकारी योजना से मिला 25 लाख ऋण, कई जिलों से मिल रहे ऑर्डर

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं आज युवाओं के सपनों को पंख देने का…

25 लाख का ऋण लेकर शुरू किया व्यवसाय, हर महीने हो रही 70 हजार की कमाई

लखनऊ योगी सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाले न बनें, बल्कि स्वयं उद्यम स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें। इसी सोच के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट