सीएम सिंह ने कहा, ‘मैंने जो भी कहा वो माफी थी, जिसके जरिए मैंने पीड़ितों के प्रति दुख जाहिर किया था, आतंकवादियों से नहीं

इम्फाल
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने साफ कर दिया है कि उन्होंने सिर्फ पीड़ितों से माफी मांगी है, 'किसी और से नहीं।' दरअसल, माफी मांगने पर कांग्रेस समक्ष कुछ विपक्षी दलों ने सीएम पर निशाना साधा था। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय सचिव अजय कुमार भल्ला ने राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। सीएम सिंह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

सीएम सिंह ने कहा, 'मैंने जो भी कहा वो माफी थी, जिसके जरिए मैंने पीड़ितों के प्रति दुख जाहिर किया था। वो लोग जो भुगत रहे हैं और वो लोग, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया।' उन्होंने कहा, 'मैं मानवीयता के चलते उनसे माफी मांग रहा था। मैं उन लोगों से माफी मांग रहा था, किसी और से नहीं। मैं क्यों आतंकवादियों से सॉरी बोलूंगा? नहीं, मैं माफी उन मासूमों से मांग रहा था, जिन लोगों ने अपने करीबियों को खो दिया और विस्थापित हो गए।'

मई 2023 से जारी राज्य में हिंसा को लेकर सीएम सिंह ने 2024 के आखिरी दिन हालात पर दुख जाहिर किया था और माफी मांगी थी। तब कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने माफी को लेकर घेरा था और कहा था कि यह काफी नहीं है। मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई हिंसा में 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

शपथ: मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. कृष्णकुमार ने भल्ला को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। भल्ला ने मणिपुर राइफल्स के जवानों द्वारा दी गई सलामी गारद का निरीक्षण किया। सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह सचिव रहने वाले भल्ला ने पिछले वर्ष अगस्त में अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था। वह असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया था।

  • admin

    Related Posts

    ओम बिरला के AI वीडियो पर कार्रवाई, कांग्रेस के 8 नेताओं को जवाब देने के लिए नोटिस

     नई दिल्ली लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो प्रकाशित करने के आरोप में लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी किया है. नोटिस में तीन दिनों…

    दक्षिण कोरिया का न्याय: पूर्व राष्ट्रपति को देश में मार्शल लॉ लगाने के लिए उम्रकैद

    सियोल दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने उन्हें 2024 में देश में मार्शल लॉ लागू करने, सत्ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 3 views
    सुपर-8 मुकाबलों का ऐलान, टीम इंडिया किन-किन से और कब खेलेगी?

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड