सीएम साय करेंगे हरी झंडी, 18 सितंबर से दौड़ेंगी राजिम-रायपुर MEMU ट्रेनें

रायपुर

नई ब्रॉडगेज रेल लाइन पर राजधानी रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए अब मेमू ट्रेनें 18 सितंबर से राजिम तक चलेंगी. रेलवे ने राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है. वहीं, रेलवे द्वारा मेमू ट्रेन सेवा की समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है. रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन सेवा का वाणिज्यिक ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी व राजिम में होगा.

रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने शनिवार को राजिम स्टेशन पर राजिम रायपुर के बीच 18 सितंबर से रेल सेवा शुभारंभ करने की रूपरेखा निर्धारित की. उन्होंने स्टेशन पर पार्किंग, स्टेज, आगंतुकों का आवागमन तथा मुख्य अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया. अधिकारियों के मुताबिक 18 सितंबर को सुबह 11 बजे राजिम रायपुर रेल सेवा आरंभ होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को राजिम से रवाना करेंगे. इस मौके पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे. छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थल राजिम के ब्रॉड गेज नेटवर्क से जुड़ने से इस क्षेत्र की सीधी रेल पहुंच बड़े शहरों से स्थापित होगी. इससे न केवल यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे. बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, कृषि, तीर्थाटन और पर्यटन को भी नए अवसर मिलेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.

राजिम-रायपुर ट्रेन का समय
नई रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन की समय सारिणी नई रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन रायपुर स्टेशन से 4.45 बजे रवाना होकर 05:03-05:05 बजे मंदिर हसौद, 05:15-05:16 बजे सीबीडीपीएच, 05:30-05:32 बजे केंद्री, 05:43-05:45 बजे अभनपुर, 05:56-05:57 बजे मानिकचौरी, 06.20 बजे राजिम पहुंचेगी. इसी प्रकार राजिम रायपुर मेमू ट्रेन 06.45 बजे राजिम से रवाना होकर, 06:59-07:00 बजे मानिकचौरी पीएच, 07:13-07:15 बजे अभनपुर, 07:26-07:28 बजे केंद्री, 07:41-07:42 बजे सीबीडी, 07:53-07:55 बजे मंदिर हसौद, 08:20 बजे रायपुर पहुंचेगी.

  • admin

    Related Posts

    पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, ASI और प्रधान आरक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

    रायपुर  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बेमेतरा जिले में ASI, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए है। एक साथ 140 पुलिसकर्मियों…

    मासूमों के बयान पर हाईकोर्ट का फैसला, सौतेली बहन को नहीं सौंपी बच्चों की सुपुर्दगी

    बिलासपुर. बच्चों की मार्मिक कहानी सुनने के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने दोनों बच्चों को फिलहाल बाल संप्रेक्षण गृह में ही कड़े विधिक संरक्षण में रखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 2 views
    पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?