सीएम मोहन जापान के दौरे पर , प्रदेश में बड़े निवेश की तैयारी, यहां जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

 भोपाल /टोक्यो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जापान के टोक्यो शहर पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है। एमपी के सीएम मोहन यादव का टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जार्ज ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने मोहन यादव को पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर जोरदार स्वागत किया।

मोहन यादव ने एक्स पर जापान दौरे का वीडियो को भी शेयर किया

सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर जापान दौरे की वीडियो को भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “नमस्ते जापान ! मुझे जापान में हमारे जीवंत भारतीय समुदाय से भव्य और पारंपरिक स्वागत पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसमें औपचारिक तिलक और पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई। इस यात्रा के दौरान मैं अग्रणी उद्योगपतियों के साथ सार्थक आमने-सामने चर्चा करने और उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए उत्सुक हूं।”

जापान में भारतीय दूतावास के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, “मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान पहुंचे। राजदूत सिबी जार्ज ने उनका स्वागत किया।”

10 अफसरों की टीम पहले ही पहुंची
मुख्यमंत्री के रवाना होने से पहले सरकार के 10 अफसर जापान पहुंच चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर डॉ. सुदाम खाड़े, भोपाल एमपीआइडीसी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक विशाल सिंह चौहान, इंदौर एमपीआइडीसी क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक राजेश राठौर समेत एमपीआइडीसी के आकाश श्रीवास्तव, सुवीध शाह आदि शामिल हैं।

28 जनवरी
भारतीय समयानुसार रात करीब 2.25 बजे सीएम टोक्यो पहुंचेंगे। 11.30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप मप्र में भाग लेंगे।टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य के साथ बैठक। दोपहर 1.30 से 3 तक उद्योगपतियों से मीटिंग। गवर्नर युरिको कोइके से मुलाकात।

29 जनवरी
सुबह 7 से 8.30 बजे उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग। प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात। इनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे नाम शामिल। 10.15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स में उद्योगपतियों से चर्चा। पर्यटन स्थलों का भ्रमण। दोपहर 2 बजे फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ संवाद।

30 जनवरी मुख्यमंत्री टोक्यो से सुबह 4.30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से 8.30 बजे कोबे पहुंचेंगे। सिस्मेक्स कंपनी के अफसरों से मिलकर साइट का दौरा करेंगे। कोबे से ओसाका के लिए यात्रा के बाद पैनासोनिक एनर्जी के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। ओसाका में दोपहर 3 बजे मप्र में निवेश के अवसर विषय पर सेशन में हिस्सा लेंगे।

31 जनवरी
सुबह 6 से 7 बजे तक जीटूजी एवं बीटूजी मीटिंग में। ओसाका से 7 बजे निकलकर क्योटो पहुंचेंगे। 8 बजे क्योटो में जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से शाम 4.30 बजे टोक्यो पहुंचेंगे। एक फरवरी को सुबह नई दिल्ली रवानगी।

इन क्षेत्रों में निवेश की आस
फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस, रक्षा और कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आइटी, आइटीईएस और सहित पर्यटन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे।

तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर होगा बैठकों का फोकस

सीएम मोहन यादव की यात्रा का उद्देश्य प्रमुख जापानी उद्योगपतियों से जुड़ना और उन्हें एमपी में फरवरी 2025 में भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करना है। उद्योग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में जापान और मध्य प्रदेश के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर उनकी बैठकों का फोकस रहेगा।

प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से मैं जापान जा रहा हूं

अपनी जापान यात्रा से पहले उन्होंने कहा था कि प्रदेश के विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से मैं जापान जा रहा हूं। इस दौरान जापान की उन्नत तकनीक के साथ वहां के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आइए, मध्य प्रदेश को समृद्ध और सशक्त बनाने की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें।

सीएम ने क्या कहा?
उनकी जापान यात्रा प्रदेश के विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान के उद्योग समूहों को नई तकनीक के साथ आमंत्रित करना उनकी जापान यात्रा का उद्देश्य है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, महिला, किसान और युवाओं सहित सभी वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर अभियान संचालित कर रही है.

शासकीय और निजी दोनों क्षेत्र में औद्योगिकरण, कृषि, पशुपालन सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. सरकार का प्रयास है कि सभी को आत्मनिर्भरता के साधन मिलें, उनकी क्षमता और कौशल का उन्नयन हो और परिवारों की आय बढ़ें, इस उद्देश्य से हर स्तर पर काम किए जा रहे हैं. बीते साल किए गए विभिन्न प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में प्रगति कर उपलब्धियां दर्ज कराई हैं.

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत