श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम ने जताई संवेदना, परिजनों को मिलेगी 2-2 लाख की राहत राशि

हरिद्वार

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।  

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की मदद
प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं। जां में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कैसे हुआ हादसा?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार होने के कारण मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह करीब 9 बजे के आसपास मंदिर परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

भगदड़ में छह लोगों की मौत
आप को बता दें कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में रविवार को भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि 35 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया गया है ।

श्रद्धालुओं के सकुशल होने की सीएम ने की प्रार्थना
डोबाल के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी वाले मार्ग पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई । राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने एक सोशल मीडिया मंच पर ‘पोस्ट' साझा करते हुए कहा कि मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिवादन दल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं स्थानीय प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।'

 

  • admin

    Related Posts

    भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

    सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

    नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up