सीएम डॉ मोहन यादव आज माधव टाइगर रिजर्व की सौगात देंगे, PM मोदी ने की तारीफ

भोपाल
मध्य प्रदेश को नौवां बाघ अभयारण्य मिलने जा रहा है। सीएम डॉ मोहन यादव माधव टाइगर रिजर्व की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जमकर सराहना की हैं। उन्होंने इसे वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक खबर बताते हुए भारत की जानवरों की रक्षा करने की परंपरा पर गर्व जताया हैं।

10 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर एक बाघिन को भी रिलीज किया जाएगा। हाल ही में सीएम ने कहा था कि टाइगर स्टेट में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। पर्यटक क्षेत्रों के होटल रिसॉर्ट फुल रहते हैं। माधव नेशनल पार्क चंबल में पर्यटन का नया क्षेत्र रहेगा। इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर खुसी जाहिर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- वन्यजीव प्रेमियों के लिए आश्चर्यजनक खबर! भारत वन्यजीव विविधता और वन्यजीवों का जश्न मनाने वाली संस्कृति से धन्य है। हम हमेशा जानवरों की रक्षा करने और एक स्थायी ग्रह में योगदान देने में सबसे आगे रहेंगे।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 8 टाइगर रिजर्व हैं। ये टाइगर रिजर्व कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, सतपुड़ा, संजय दुबरी, नौरादेही और रातापानी हैं। अब माधव नेशनल पार्क के टाइगर रिजर्व बनने से यह संख्या 9 हो गई है।

admin

Related Posts

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन भवन में अत्याधुनिक आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण किया। यह पहल वन विभाग में नवाचार…

28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति एवं वाहन जब्त तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे