सीएम आतिशी ने कहा- दिल्ली सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश के लिए उनके (स्वतंत्रता सेनानियों के) सपनों को साकार करने के वास्ते उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह में बोलते हुए, आतिशी ने लोगों से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘भगत सिंह, महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय और चंद्रशेखर आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने बारे में नहीं, देश के बारे में सोचा।’’

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने भारत की परिवर्तनकारी यात्रा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने में बी.आर आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किए गए संविधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमारा संविधान समान अवसरों की अवधारणा पर आधारित है और दिल्ली सरकार इसे साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।’’ आतिशी ने प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में दिल्ली सरकार के कामों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय था जब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद खराब थी। गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती थी, जिससे गरीब कभी उबर नहीं पाते थे। आज, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके इन परिवारों के जीवन को बदल दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जो निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा और चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करता है। ये उन लोगों के सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम हैं जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी।’’ आतिशी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के समाज के निर्माण के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई जहां प्रत्येक नागरिक सशक्त हो और उसे समान अवसर प्राप्त हों।

 

  • admin

    Related Posts

    राशन योजना में बड़ा बदलाव, ढाई लाख कमाने वाले भी होंगे पात्र; डिजिटल करेंसी अनिवार्य

    नई दिल्ली दिल्‍ली कैबिनेट की बैठक में आज राशन वितरण प्रणाली को लेकर एक बड़ा और बेहद अहम फैसला लिया गया है, जिसने राजधानी के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग को…

    जिमखाना क्लब विवाद पर HC में सरकार का रुख साफ, कहा- जबरन बेदखली की कार्रवाई नहीं होगी

     नई दिल्ली दिल्ली जिमखाना क्लब मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है. सरकार ने मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब की जगह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे