जंगल में नजदीकी मुकाबला: बाघ के सामने फॉरेस्ट गार्ड ने दिखाई दमदार सूझबूझ

सीधी
संजय टाइगर रिजर्व दुबरी के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया, जब बुधवार सुबह एक फॉरेस्ट गार्ड का बाघ से आमना-सामना हो गया। गश्त के दौरान अचानक बाघ सामने आने पर गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचाई। पास से गुजर रही टूरिस्ट गाइड की जिप्सी में सवार होकर गार्ड सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।
बाघ ने गार्ड की बाइक के चारों ओर चक्कर लगाए

यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। फॉरेस्ट गार्ड अपनी मोटरसाइकिल से जंगल में नियमित गश्त पर थे। तभी झाड़ियों के बीच से एक बाघ अचानक उसके सामने आ गया। बाघ ने लगभग आधा मिनट तक गार्ड की बाइक के चारों ओर चक्कर लगाए। इसी दौरान सफारी पर निकली टूरिस्ट गाइडों की एक टीम वहां पहुंची। गार्ड ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और दौड़कर टूरिस्ट जिप्सी में सवार हो गया, जिससे उसकी जान बच गई।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
टूरिस्ट गाइड श्रीराम गुप्ता ने बताया कि यह सब उनकी आंखों के सामने हुआ और यह उनके लिए एक रोमांचक अनुभव था। पर्यटन टीम ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। विभागीय नियमों के तहत फॉरेस्ट गार्ड का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

admin

Related Posts

डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग की तैयारी, MP को मिल्क कैपिटल बनाने पर जोर

मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादकों को गत वर्ष से 15 प्रतिशत अधिक हुआ भुगतान प्रतिदिन हो रहा 9.67 लाख…

एयरोडायनामिक्स की रोचक जानकारी से विद्यार्थियों में बढ़ी वैज्ञानिक सोच

भोपाल  मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकॉस्ट) भोपाल के अंतर्गत संचालित “सेंटर फॉर क्रिएटिव लर्निंग” में दो दिवसीय “एयरोमॉडेलिंग : डिजाइन, बिल्ड एंड फ्लाई” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 1 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई