AI से सपनों पर कंट्रोल का दावा! स्टार्टअप ने लॉन्च किए अनोखे वियरेबल डिवाइस

AI की मदद से लेटर, कोटिंग और कैलकुलेशन आदि तक कराई जा सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि AI की मदद से अपने सपनों को भी कंट्रोल किया जा सकता है. ये दावा एक स्टार्टअप प्रोफेटिक AI ने किया है.

स्टार्टअप ने अपने वियरेबल डिवाइस लॉन्च किए हैं, जिनको लेकर दावा किया है कि आप क्या सपने में देखना चाहते हैं, इस डिवाइस की मदद से कंट्रोल किया जा सकती है. इनकी शुरुआती कीमत $449 (लगभग 42,300 रुपये) है.

स्टार्टअप ने दो नए वियरेबल डिवाइस को पेश किया है, जिनके नाम डुअल और फेस है. ये आम लोगों के सपने देखने के तरीके को बदलने का काम करते हैं.

वियरेबल प्रोडक्ट को सिर पर लगाया जाता है
इन वियरेबल प्रोडक्ट को सिर पर लगाया जाता है, जिनसे एक तार जुड़ा होता है. कंपनी के पोर्टल पर लिस्ट डिवाइस देखने में एक जैसे लगते हैं.

ये डिवाइस ल्यूसिड ड्रीम को ट्रिगर कर सकते हैं, जो एक ऐसी स्थिति होती है, जब आप जानते हैं कि आपप सपना देख रहे हैं और उसको कंट्रोल किया जा सकता है.

यह कैसे काम करता है?
X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर प्रोफेटिक AI ने बताया कि यह पूरा सिस्टम कैसे काम करते हैं. ये डिवाइस सिर के जरिए सुरक्षित अल्ट्रासोनिक ऊर्जा को प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स तक भेजते हैं और फ्रंटोपैरिएटल नेटवर्क को एक्टिव कर देते हैं.

ये सिस्टम आमतौर पर सपने देखते समय डिएक्टिव रहते हैं, जिससे ल्यूसिड अवेयरनेस की कमी होती है. स्टार्टअप का दावा है कि इस नेटवर्क को एक्टिव करके ये डिवाइस उस गतिविधि को संतुलित करने में मदद करते हैं.

Prophetic Pulse में इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राम (EEG) सेंसर भी लगे हैं, जिनका उपयोग मेंटल एक्टिविटी को समझने में किया जाता है. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क का स्टार्टअप Neuralink भी अपने ब्रेन इम्प्लांट चिप्स में EEG सेंसर का उपयोग करती है.

ये टेक्नोलॉजी ट्रांस्क्रानियल फोक्स्ड अल्ट्रा साउंड पर और AI आधारित है. डिवाइस ल्यूसिड ड्रीम जनरेट कर सकते हैं और सपनों की याददाश्त, स्पष्टता और कंट्रोल को बेहतर बना सकते हैं.

इसकी कीमत कितनी होगी?
ऑफिशियल पोर्टल पर Prophetic Dual की कीमत 449 अमेरिकी डॉलर (लगभग 43,200 रुपये) है. इसकी डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू होगी.

Prophetic Phase की कीमत 1,299 डॉलर  (करीब 1,22,000 रुपये) होगी और इसकी डिलीवरी 2027 के मध्य से शुरू होगी.

admin

Related Posts

मन ही सबसे बड़ा शत्रु: प्रेमानंद महाराज की कथा से मिली जीवन की सीख

 क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन कौन होता है? इंसान का सबसे बड़ा शत्रु अपना मन होता है. मन अगर नियंत्रण में हो तो जीवन…

चाणक्य नीत,जीवन की 4 बड़ी गलतियां जो बनाती हैं इंसान को दुखी

 आज 27 अप्रैल 2026 का दिन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने की प्रेरणा दे रहा है। यह दिन हमें सिखाता है कि जब हम कड़वाहट और नकारात्मक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली पर बेंगलुरु का शिकंजा, घातक गेंदबाजी के आगे 75 रनों पर सिमटी टीम

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 1 views
दिल्ली पर बेंगलुरु का शिकंजा, घातक गेंदबाजी के आगे 75 रनों पर सिमटी टीम

आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, क्या अक्षर ब्रिगेड ले पाएगी पिछली हार का बदला?

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 1 views
आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, क्या अक्षर ब्रिगेड ले पाएगी पिछली हार का बदला?

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमकी पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौती कठिन

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चमकी पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौती कठिन

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी लापरवाही, 240 CCTV कैमरे हुए बंद

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी लापरवाही, 240 CCTV कैमरे हुए बंद

आईपीएल 2026 में LSG का खराब हाल, कप्तान बदलने की उठी मांग

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में LSG का खराब हाल, कप्तान बदलने की उठी मांग

मध्यप्रदेश की रोइंग टीम ने एशिया कप में दिलजोत और पूनम की मदद से 2 कांस्य पदक किए जीत

  • By admin
  • April 27, 2026
  • 2 views
मध्यप्रदेश की रोइंग टीम ने एशिया कप में दिलजोत और पूनम की मदद से 2 कांस्य पदक किए जीत