मिसाइल ईंधन सोडियम पर्कलोरेट 1000 टन चीन ईरान को जल्द भेजेगा, बढ़ा तनाव

तेहरान
इजरायल के साथ मिसाइल युद्ध के बाद अब ईरान ने एक बार फिर से अपने हथियारों का जखीरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। ईरान को अपनी इस रणनीति में चीन से बड़ी मदद मिल गई है। चीन 1000 टन सोडियम पर्कलोरेट ईरान के कार्गो जहाज से भेज रहा है जो मिसाइल ईंधन का काम करता है। बताया जा रहा है कि दो जहाजों से चीन ने ईरान को ये केमिकल भेज रहा है। फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ सप्‍ताह के अंदर चीन से यह केमिकल ईरान के लिए रवाना हो जाएगा। इस रिपोर्ट में पश्चिमी देशों के खुफिया अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया गया है।

माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के जरिए चीन और ईरान दोनों को इन जहाजों के बारे में स्‍पष्‍ट चेतावनी दी गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के झंडे वाले जहाजों गोल्‍बोन और जैरान के जरिए इस केमिकल को भेजा जाएगा। इस 1000 टन सोडियम पर्कलोरेट से अमोनियम पर्कलोरेट बनाया जाता है जो मिसाइलों के लिए ईंधन का काम करता है। ईरान को पिछले साल मिसाइल के लिए ईंधन बनाने में बहुत समस्‍या का सामना करना पड़ा था। इजरायल ने अक्‍टूबर महीने में ईरान के लंबी दूरी के मिसाइल के फ्यूल बनाने के सामान को तबाह कर दिया था।

ईरान बना सकता है 250 मिसाइलें

फाइनेंशियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक इतने ज्‍यादा सोडियम पर्कलोरेट से 960 टन अमोनियम पर्कलोरेट बनाया जा सकता है। मिसाइल के ईंधन में 70 फीसदी अमोनियम पर्कलोरेट का इस्‍तेमाल किया जाता है। इससे करीब 250 खेइबर शेकान या हज कसाम मिसाइलों को बनाया जा सकता है। इस केमिकल को मिसाइल टेक्‍नॉलजी कंट्रोल प्रशासन के अंतर्गत आता है। ईरान की ये मिसाइलें मध्‍यम दूरी तक मार करने में सक्षम हैं और सॉलिड फ्यूल से चलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस केमिकल को ईरानी सेना को भेजा जा रहा है।

अब मांग उठ रही है कि ईरान को इस केमिकल की आपूर्ति को रोका जाए। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी इस पर फोकस कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस केमिकल को 34 कंटेनर के जरिए गोलबोन से भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के शुरुआती दिनों में चीन से यह केमिकल ईरान के लिए निकल सकता है। इजरायल को हथियार सप्‍लाई करने के मामले में कई देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था और कई ने तो खुलकर विरोध किया था। अब ईरान को भी लेकर ऐसी मांग उठ रही है। हमास और हिज्‍बुल्‍लाह के पतन से ईरान को बड़ा झटका लगा है।

admin

Related Posts

मोदी का बड़ा ऐलान: 2029 में बेटियों को मिलेगा उनका हक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

देहरादून  पीएम मोदी ने मंगलवार को देहरादून में कहा, ‘4 दशकों से महिला-बेटियां अपने हक का इंतजार कर रही है। अब वह समय आ गया है। हम अपने देश की…

ईरान पर ट्रंप की धमकी का कोई असर नहीं, होर्मुज में तूफान के संकेत, रूस भी कूदा युद्ध में

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा खत्म हो गई, जबकि पहले युद्धविराम की घोषणा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 1 views
मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

  • By admin
  • April 14, 2026
  • 3 views
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 4 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 4 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा