स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये- महापौर

बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा

महापौर श्रीमती मालती राय राष्ट्रीय बालरंग के समापन समारोह में हुईं शामिल

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये- महापौर

भोपाल

भोपाल नगर निगम महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और कलात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये। इसके लिये शिक्षक बच्चों को प्रोत्साहित करें। महापौर श्रीमती मालती राय आज राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में स्कूल शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय बालरंग समारोह के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

महापौर श्रीमती राय ने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग में विभिन्न राज्यों के बच्चों की प्रस्तुतियाँ राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करती हैं। बच्चों को इस आयोजन से विभिन्न राज्यों की संस्कृति और विरासत को जानने का भी मौका मिलता है। कार्यक्रम में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पाण्डे, संचालक लोक शिक्षण डी.एस. कुशवाह और विभागीय अधिकारी पी.के. सिंह भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता के परिणाम

राष्ट्रीय बालरंग में 22 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बच्चों ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति पर आधारित लोक-नृत्य की प्रस्तुतियाँ दीं। प्रथम पुरस्कार पांडिचेरी के बच्चों को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप एक लाख 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। द्वितीय पुरस्कार हरियाणा के बच्चों को दिया गया। पुरस्कार स्वरूप 75 हजार रुपये की राशि दी गयी। तृतीय पुरस्कार केन्द्र शासित राज्य चण्डीगढ़ को दिया गया। उन्हें 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी। सांत्वना पुरस्कार मध्यप्रदेश और उत्तराखण्ड के बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिये दिया गया। इन्हें 21-21 हजार रुपये की राशि दी गयी।

विविध गतिविधियाँ

तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालरंग में विजन-2047 प्रदर्शनी लगायी गयी थी। प्रदर्शनी में राजधानी भोपाल के बच्चों ने वर्ष 2047 के विजन के अनुरूप मॉडल प्रदर्शित किये। विकसित भारत अभियान पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाती प्रदर्शनी लगायी गयी थी। इसके अलावा स्काउट कैम्प, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और विभिन्न राज्यों के व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये थे। इनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बालरंग में तात्कालिक भाषण, प्रश्न-मंच, केलियोग्रॉफी, लोक-गीत, सुगम संगीत और नि:शक्त बच्चों के लिये विशेष प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं।

 

  • admin

    Related Posts

    मोहन यादव के शपथ ग्रहण में PM मोदी ने शिवराज से कही बड़ी बात, सियासी गलियारों में हलचल

    भोपाल  मुझे 13 दिसंबर, 2023 मध्य प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण का दिन स्पष्ट याद है। मैंने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व का मुख्यमंत्री के रूप में स्वागत किया…

    विकास को मिली रफ्तार! विश्वास सारंग ने कई करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन वार्ड 78 में सीवेज परियोजना से हजारों परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ भोपाल  सहकारिता, खेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी