इंदौर में मुख्यमंत्री यादव ने किया ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन

इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि से ड्रोन टेक्नोलॉजी को देश में बढ़ावा मिला है। नमो ड्रोन दीदी जैसी योजना से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि नवीन तकनीकों को अपनाने में भारत अग्रणी बन रहा है। आज के समय में खेतों में दवा छिड़काव से लेकर अन्य अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ ड्रोन टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह प्रशिक्षण केंद्र मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब और कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट के संयुक्त उपक्रम से प्रारंभ हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के श्री मिलिंद महाजन से कहा कि वे पूरे मध्यप्रदेश के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार करने की योजना बनाएं। प्रदेश का विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी विभाग इस दिशा में समन्वय करेगा। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा और श्री रमेश मेंदोला, कस्तूरबा ग्राम ट्रस्ट के श्री करुणाकर त्रिवेदी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एवं अतिथियों का श्री मिलिंद महाजन और श्री मुकेश हजेला ने स्वागत किया।

म.प्र. भर रहा है विकास की नई उड़ान

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं भी ड्रोन उड़ाकर देखा। ड्रोन उड़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतीकात्मक रूप से दिखाया कि मध्यप्रदेश भी इसी तरह विकास की नई उड़ान भर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का विशाल भौगोलिक क्षेत्र और वन संपदा के प्रबंधन में ड्रोन की यह टेक्नोलॉजी मददगार सिद्ध होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार…

    विशाल भजन संध्या के साथ वृद्धजनों का अभिनंदन, समाजसेवा गतिविधियों का भी होगा आयोजन

    भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। इन्हीं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे