मुख्यमंत्री डॉ. यादव उमरिया में 53 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यो का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

 उमरिया

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को उमरिया जिले के दौरे पर रहे रहेंगे। वे बिरसिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोरैया स्थित पाली प्रोजेक्ट में आयोजित पेसा सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे 14.71 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले चार विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 39.14 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 22 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

भूमिपूजन के प्रस्तावित कार्य
पाली में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जिन चार प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें- मानपुर विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिषद पाली में अमृत-2 योजना के अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु नालों का डायवर्जन और एसटीपी निर्माण। नगर परिषद मानपुर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 योजना के अंतर्गत तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य। बांधवगढ़ विधानसभा के धनवार में शासकीय मिडिल स्कूल भवन का निर्माण। मानपुर के वार्ड क्रमांक 7 में नवीन कार्यालय भवन का निर्माण शामिल है।

22 कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 39.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 22 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें प्रमुख हैं-पाली-डिंडौरी मार्ग के ग्राम पौड़ी में जोहिला नदी पर 8.63 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल एवं पहुंच मार्ग। ग्राम भिम्माडोंगरी में 7.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोहागपुर-मानपुर से एनएच-78 तक का संपर्क मार्ग। नरवार 25 में 5.88 करोड़ रुपये की लागत से कौड़िया से नरवार तक सड़क निर्माण। चंसुरा में 3.7 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं क्वार्टर का निर्माण।

नल-जल योजनाएं
मुख्यमंत्री मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नल-जल योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। जिनमें-  पटेहरा (0.86 करोड़), रोहनिया (0.84 करोड़), मझगवां (0.79 करोड़), मालाचुआ (0.72 करोड़), हथपुरा (0.71 करोड़), बस्कुटा (0.67 करोड़), बरहाई (0.63 करोड़), चाका (0.47 करोड़), गोरैया (0.44 करोड़), मझौली (0.62 करोड़), माला (0.61 करोड़), कुदरीटोला (0.52 करोड़), घुंसु (0.49 करोड़), गोबराताल (0.48 करोड़), कुरावर (0.48 करोड़) और बांधवगढ़ के काशपानी गांव (0.48 करोड़)।

मंत्री प्रहलाद पटेल और सीएम साथ आएंगे
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज पाली पहुंचेंगे। वे सुबह 11:15 बजे जबलपुर से रवाना होकर मुख्यमंत्री के साथ दोपहर 12:35 बजे पाली हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां वे पेसा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के साथ पाली से मनगवां (जिला रीवा) के लिए प्रस्थान करेंगे। यह कार्यक्रम आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और पेसा कानून के तहत जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

admin

Related Posts

Autism Awareness: AIIMS भोपाल का अनूठा कदम, स्कूलों में लक्षण पहचानने की ट्रेनिंग शुरू

भोपाल एम्स भोपाल के शिशु रोग विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता और सेरेब्रल पाल्सी जैसे न्यूरो-विकास संबंधी विकारों की समय पर पहचान और उनके उपचार पर…

इंसानियत जिंदा है: कुत्तों के हमले से हिरण को बचाकर बच्चों ने पेश की मिसाल

छतरपुर छतरपुर जिले के बाजना वन परिक्षेत्र के शाहगढ़ गांव में बुधवार सुबह एक जंगली हिरण भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गया। इस दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान