मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने होल्कर साम्राज्य के साथ ही सम्पूर्ण देश में जन-कल्याण के कार्य किए

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने 300 वर्ष पहले जनकल्याण के जो काम किये और सभी संकटों को पार कर सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए हैं, वे आज हम सब के लिए प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को लोकमाता देवी अहिल्या की नगरी खरगोन जिले के महेश्वर में विश्व मांगल्य सभा द्वारा ‘राष्ट्रसमर्था देवी अहिल्याबाई की पुण्य गाथा’ नाटक के मंचन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुषी जैन द्वारा देवी अहिल्या बाई की जीवनगाथा पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने होल्कर साम्राज्य के साथ ही सम्पूर्ण देश में जन-कल्याण के कार्य किए हैं। मुगल काल में सनातन संस्कृति को नष्ट करने का काम किया गया, लेकिन नर्मदा पुत्री देवी अहिल्याबाई ने सनातन संस्कृति की रक्षा का काम किया। उन्होंने सोमनाथ, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिरों की पुनर्स्थापना को बनाने का कार्य किया है। देवी अहिल्या ने देश भर में नदी घाटों का निर्माण कराया, गरीबों की दिल खोलकर मदद की, रोजगार के लिए महेश्वरी साड़ियों का निर्माण कराया, व्यापार को प्रोत्साहन दिया, किसानों की मदद की और न्याय एवं सुशासन के अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इतिहास माता अहिल्या के विविध प्रसंगों से भरा हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता अहिल्या बाई के कार्यों से प्रेरणा लेकर हमारी सरकार ने पहला दशहरा महेश्वर में मनाया और केबिनेट की बैठक भी महेश्वर में आयोजित की है। प्रदेश की सशस्त्र वाहिनी क्रमांक 01 को अहिल्या माता का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में देवी अहिल्या की जीवनगाथा पर नाटक मंचन के लिए विश्व मांगल्य सभा की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ सम्पूर्ण नाटक का मंचन देखा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 जन्म जयंती के अवसर पर महेश्वर में नाटक का मंचन किया जा रहा है। यह नाटक अहिल्याबाई के कार्यों से आमजन को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देगा। देवी अहिल्या ने मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया है। हमारे देश में देवी अहिल्या, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, रानी चैनम्मा जैसी नारी शक्ति ने शासक के रूप में इस धरती का संचालन किया है। यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का आदर्श है।

इस अवसर पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, मध्यप्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, होल्कर स्टेट के युवराज यशवंत राव होल्कर, विश्व मांगल्य सभा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा खंडेलवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वृषाली जोशी, विश्व मांगल्य सभा मध्यप्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती सूरज डामोर, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, विधायक राजकुमार मेव, बालकृष्ण पाटीदार, सचिन बिरला सहित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    सतना की 11.57 एकड़ जमीन का मामला: हाईकोर्ट ने गोविंद नारायण सिंह की बिक्री को संदेहास्पद कहा

    सतना  हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे गोविन्द नारायण सिंह द्वारा अपने ही बेटे शिव बहादुर सिंह को बेची गई सतना की 11.57…

    सेप्टिक टैंक में डरावनी खोज: टीकमगढ़ में पानी खाली किया तो सामने आई दो सगे भाईयों की लाशें

    टीकमगढ़   टीकमगढ़ जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित एक निर्माणाधीन मकान के खुले सेप्टिक टैंक में गरकर डूबने से दो सगे भाईयों की मौत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

    • By admin
    • January 31, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: सबालेंका को झटका, रिबाकिना बनीं महिला एकल चैंपियन

    टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

    • By admin
    • January 31, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत vs न्यूजीलैंड पांचवां मुकाबला, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और मैच प्रिडिक्शन

    ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

    • By admin
    • January 31, 2026
    • 0 views
    ऑस्ट्रेलियन ओपन अपडेट: महिला डबल्स में एलिस मर्टेंस-झांग शुआई की जोड़ी ने किया कमाल

    आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

    • By admin
    • January 31, 2026
    • 0 views
    आज का मैच रोमांचक! सूर्यकुमार यादव दोहरा शतक बना सकते हैं, तोड़ेगा हिटमैन का रिकॉर्ड

    WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

    • By admin
    • January 31, 2026
    • 2 views
    WPL 2026 हाइलाइट्स: ऑरेंज कैप हरमनप्रीत के पास, स्मृति मंधाना टॉप-5 में, जानें पर्पल कैप का मालिक

    क्रिकेट का नया चमत्कार! वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का वक्त, वर्ल्ड क्रिकेट में छाने को बेताब

    • By admin
    • January 31, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का नया चमत्कार! वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में लाने का वक्त, वर्ल्ड क्रिकेट में छाने को बेताब