मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को गौतम नगर में फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण करेंगे

भोपाल
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को गौतम नगर में फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 6 विभागीय खेल अधोसंरचना का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस संबंध में मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधितों को दिशा-निर्देश दिये। मंत्री सारंग ने कहा कि देश में प्रथम फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण होने जा रहा है। इसमें व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारम्परिक खेल जोन, लायब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है। साथ ही महिला फिटनेस सेंटर, मल्टीपर्पस इण्डोर हॉल एवं स्वीमिंग पूल का भूमि-पूजन किया जायेगा। यह फिट इण्डिया क्लब पूरे प्रदेश के लिये एक मॉडल होगा।

मंत्री सारंग ने बताया कि खेल अधोसंरचना के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन में प्रदेश के नागौद-सतना, बुधनी-सीहोर, हरदा, टिमरनी-हरदा और नारायणगढ़-मंदसौर में इण्डोर हॉल तथा जोबट-अलीराजपुर में आउटडोर खेल परिसर का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमि-पूजन किया जाना है। कार्यक्रम में खेलो-बढ़ो अभियान का शुभारंभ भी किया जायेगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को खेलों से जोड़ने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये एक नवाचार के रूप में खेलो-बढ़ो अभियान शुरू किया जायेगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एस. यादव, उप सचिव संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

नस्ल सुधार से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में ‘हिरण्यगर्भा अभियान’ मजबूत आधार

अब तक 15 लाख 21 हजार से अधिक प्रजनन योग्‍य पशुओं में किया जा चुका है कृत्रिम गर्भाधान भोपाल मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में पशुपालकों को आर्थिक रूप…

उज्जैन बाइपास को मंजूरी, मध्य प्रदेश के रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल मध्य प्रदेश में रेल नेटवर्क को मजबूत करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय रेलवे ने राज्य में कई महत्वपूर्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री