राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया: मनीष तिवारी को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य के सृजन के 25वें वर्ष पर आयोजित रजत उत्सव के समापन संध्या पर भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों को राज्य अलंकरण सम्मान से अलंकृत किया। समारोह में लंदन निवासी छत्तीसगढ़िया उद्यमी मनीष तिवारी को छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

इस अति विकासमान युग में भारत की समृद्ध विरासत को पश्चिम, विशेष रूप से ग्रेट ब्रिटेन जैसे देश में अपनी विशिष्ट क्षमताओं के साथ स्थापित करना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए भारत के अनेक हिस्सों से इंग्लैंड जाकर बसे भारतीय बहुत समर्पण और तन्मयता के साथ काम कर रहे हैं। इन्ही में से मनीष तिवारी एक हैं। रायपुर में सन १९७२ में जन्म लिए मनीष तिवारी पिछले बीस वर्षों से भी अधिक समय से लंदन में निवासरत हैं। इस दो दशक के अपने ब्रिटेन निवास के दौरान उन्होंने उस बहू सांस्कृतिक नगर में भारत के विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, उद्योग, व्यापार आदि के साथ ब्रिटेन के साथ तादात्म्य बनाने और बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मनीष तिवारी ने बिरला तकनीकी संस्थान रांची से बीई और धीरूभाई अंबानी प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से एमबीए की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने लंदन में HereandNow365 नामक विज्ञापन संस्था की स्थापना की है, जिसने वहां महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया है। ब्रिटेन खासकर लंदन भारत से जुड़े हर तरह के आयोजन में मनीष की महत्वपूर्ण भागीदारी रहती है। वे वहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रवासियों के साथ मिलकर राज्य की संस्कृति को प्रचारित, प्रसारित और लोकप्रिय करने के लिए प्रयासरत हैं। मनीष तिवारी एक मूल छत्तिसगढ़िया, छत्तीसगढ़ी भाषी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो रायपुर जिले के दरबा गांव से हैं और मूरा गांव उनका ननिहाल है।

admin

Related Posts

संभलकर रहें! छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी और उमस के बीच अब प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक का दौर शुरू…

बस्तर से निकला 4 राज्यों का मास्टर प्लान, क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा पर केंद्र की बड़ी रणनीति

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर