चेन्नई: लैंडिंग के दौरान विमान पर लेजर बीम से हमला, मचा हड़कंप

 

चेन्नई

तमिलनाडु (Tamilnadu) चेन्नई में रात के वक्त एरोप्लेन में उतरते समय एक विमान पर हरे रंग की लेजर बीम चमकी, जिससे हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद जांच शुरू की गई है. दुबई से 326 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाली फ्लाइट सिटी एयरपोर्ट पर उतरने ही वाली थी. जैसे ही फ्लाइट नीचे उतरने लगी, पायलट ने देखा कि कॉकपिट पर एक हाई पॉवर वाली हरे रंग की लेजर बीम चमक रही थी.

कथित तौर पर एयरपोर्ट के नज़दीक से लेजर पॉइंटर चमकाया गया, जिसकी वजह से पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी. इस घटना के बारे में गिंडी और सेंट थॉमस पुलिस को भी बताया गया.

जब कोलकाता एयरपोर्ट पर ऐसा ही कुछ हुआ…

पिछले साल जनवरी महीने में बेंगलुरु से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट को लेकर इसी तरह की एक हैरान करने वाली खबर सामने आई थी. इंडियो की फ्लाइट के लैंड होने से ठीक पहले पायलट की आंखों के सामने तेज लेजर बीम लगने से वह कुछ पल के लिए हक्का-बक्का रह गया था. यह घटना उस वक्त हुई जब विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर था और रनवे पर लैंड करने के लिए तेजी से बढ़ रहा था.

पायलट के लिए हुई मुश्किल

जैसे ही विमान लैंड करने वाला था, तभी लेजर बीम के जरिए विमान के कॉकपीट की तरफ एक तेज लाइट चमकी. इसके चलते फ्लाइट के कॉकपिट में सवार पायलट की आंखों के सामने कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया. यह एक ऐसी घटना होती है, जब विमान के पायलट के आंखों पर कुछ पल के लिए एकदम अंधेरा छा जाता है और बड़ा हादसा होने का खतरा उत्पन्न हो जाता है.

 

admin

Related Posts

ईरानी तेल सौदे पर सख्ती: अमेरिका ने चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट, चीन का पलटवार

वाशिंगटन ईरानी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव अब और बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद करने वाली चीन की 5 कंपनियों पर…

शृंगेरी सीट पर 3 साल बाद हुई री-काउंटिंग, BJP का दावा- कांग्रेस से 56 वोट ज्यादा मिले

बेंगलुरु कर्नाटक के शृंगेरी विधानसभा क्षेत्र में हाई कोर्ट के निर्देश पर कराए गए पोस्टल बैलेट की री-काउंटिंग ने बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद छिड़ गया है. भाजपा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में