यूपी में बदलता मौसम, सोमवार को कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

लखनऊ 

 प्रदेश में  मौसम के लिहाज से मिलाजुला रहा। कहीं बारिश हुई तो कहीं लोग दिनभर उमस से बेहाल रहे। कई जगह शाम को बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदला। प्रदेश में सोमवार को मध्यम से भारी के आसार हैं।।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि  झांसी, जालौन, बांदा, उन्नाव, रायबरेली समेत बुंदेलखंड व तराई क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। अन्य जिलाें में उमस का माहौल रहा।  बादलों की आवाजाही रहेगी। इससे कहीं धीमी तो कहीं मध्यम बारिश होगी। बुंदेलखंड, तराई क्षेत्र और उत्तराखंड से सटे अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।

हवा ने उड़ाए बादल, उमस ने छुड़ाया पसीना

  आसमान में बादल तो बार-बार उमड़े, लेकिन हवा उन्हें उड़ा ले गई। बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी का यह खेल शाम पांच बजे तक जारी रहा। इसके बाद कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई तो तेज हवा के झोकों से वातावरण में नमी महसूस होने लगी और उमस से राहत भी मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, लेकिन सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। राजधानी में धीमी से मध्यम बारिश के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का सिलसिला रविवार को भी जारी रहेगा। धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 

कुछ जगहों पर बारिश और बूंदाबांदी भी हो सकती है जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की जा सकती है। 28 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई को प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इस तरह प्रदेश में 31 जुलाई तक कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।

एनसीआर में बारिश का दौर शुरू

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिमी राजस्थान में भी आज बारिश का अनुमान है। बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। भारी बारिश के चलते ओडिशा के बालासोर में जलका नदी उफान पर है और इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा। 

admin

Related Posts

पशु चिकित्सा विद्यार्थियों को मिलेगा ज्यादा आर्थिक सहयोग, इंटर्नशिप भत्ते में तीन गुना इजाफा

पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता तीन गुना बढ़ा लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में अध्ययनरत पशु चिकित्सा के छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते…

UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क

लखनऊ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के महंगे होते जाने के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) वालों के लिए गुड न्यूज है। सफर के दौरान बैटरी खत्म होने का उनका तनाव कम करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न