सरकार के प्रयासों से बदलाव अब नजर आ रहे, बाल पोषण सुधार के लिए मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर प्रयास हो रहे

बच्चों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता, बाल पोषण सुधार के लिए मिशन मोड में हो रहे प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुसिंथिया मैककैफ्रे ने की सौजन्य भेंट

सरकार के प्रयासों से बदलाव अब नजर आ रहे, बाल पोषण सुधार के लिए मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर प्रयास हो रहे 

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम इनके स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के प्रयासों से बदलाव अब नजर आ रहे हैं। बाल पोषण सुधार के लिए मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुसिंथिया मैककैफ्रे ने मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। उन्होंने मध्यप्रदेश की महिलाओं और बच्चों, देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन, एमएचएम के लिए किशोरियों को नकद सहायता और राष्ट्रीय सीएमएएम के दिशा-निर्देशों को लागू करने तथा कुपोषण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग और प्रतिबद्ध है। सरकार की बाल पोषण सुधार योजनाओं का लाभ हर सुपात्र बच्चे तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक अपनी सरकार की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हैं। सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिले, यह हर स्तर पर तय किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे बच्चों को अतिरिक्त सहायता के साथ गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों तक पहुंचने के लिए सरकार मिशन मोड पर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में बच्चों में कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा एवं ग्रामीण विकास विभाग को भी शामिल कर रहे हैं। यूनिसेफ इंडिया की प्रमुख सुसिंथिया मैककैफ्रे ने यूनिसेफ के सहयोग से स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के छात्रों द्वारा विकसित स्थानिक योजनाएं भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपीं।

सौजन्य भेंट के दौरान सचिव एवं आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, यूनिसेफ मध्यप्रदेश (एआई) के प्रमुख अनिल गुलाटी, पोषण विशेषज्ञ सुपुष्पा अवस्थी और पोषण अधिकारी डॉ. सुरेश परमार भी मौजूद थे। भेंट के दौरान यूनिसेफ प्रतिनिधियों ने प्रदेश में बच्चों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं एवं नवाचारों पर आत्मीय चर्चा की और मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल पोषण सुधार के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों को सराहा।

 

admin

Related Posts

MP BJP में बड़े बदलाव के संकेत, नरोत्तम मिश्रा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज

दतिया   मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के दोनों बड़े दलों ने अंदरखाते में तैयारियां शुरु कर दी है। मुख्य निर्वाचन…

इतिहास से उद्योग तक: बुरहानपुर में 1000 करोड़ निवेश से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

 बुरहानपुर बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक और यहां सभी धर्मों के संगम के रूप में जाना जाता है। 400 साल पहले मुगल समय से यहां कपड़े की सबसे बड़ी मंडी रही। जिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 1 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव