ज़ी सिनेमा पर 20 अक्टूबर को होगा चंदू चैंपियन का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन का वर्ल्ड टेलिविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर 20 अक्टूबर को होगा। ज़ी सिनेमा इस वीकेंड चंदू चैंपियन के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ मुरलीकांत पेटकर का बेमिसाल सफर लेकर आ रहा है।कबीर खान द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन के दमदार अभिनय से सजी यह फिल्म न सिर्फ इंसानी जज़्बे की जीत दर्शाती है बल्कि हौसले की सच्ची कहानियों को भी सलाम करती है।

कार्तिक आर्यन ने बताया ,मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाने की तैयारी के लिए मैंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल दी। मुझे ऐसी डाइट लेनी पड़ी जो मेरे लिए अनजान थी और जिनका स्वाद हमेशा अच्छा नहीं होता था। यह मेरे जैसे खाने के शौकीन इंसान के लिए एक चैलेंज था। इसने न सिर्फ मेरे शरीर को बदला, बल्कि मुझे और ज्यादा ध्यानशील और सकारात्मक इंसान भी बनाया। मैंने लगभग 18 महीनों तक एक सख्त दिनचर्या का पालन किया, जिसमें मैंने पूरी लगन से मेहनत की और अपने कैलोरी इनटेक को एडजस्ट किया। शुरुआत में मुझे संघर्ष करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मैंने अंततः इस अनुशासित जीवनशैली को अपनाया- समय पर खाना, समय पर सोना और नियमित रूप से जिम जाना। अपनी पिछली खाने की आदतों को छोड़ना कठिन था, लेकिन अब मैं इस नई दिनचर्या का आदी हो गया हूं, जो हमेशा स्वाद में अच्छी नहीं होती लेकिन मेरी पूरी सेहत पर सकारात्मक असर करती है।

कार्तिक आर्यन ने कहा,चंदू चैंपियन के लिए ट्रेनिंग करना मेरे पहले के अनुभवों से बहुत अलग था, जिसमें तैराकी, मुक्केबाजी और कुश्ती सहित कई तरह के स्किल सेट्स की जरूरत थी। मुझे कुछ ख़ास चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे कि गहरे पानी के अपने डर पर काबू पाना क्योंकि मैं पेशेवर रूप से तैरना नहीं जानता था। अपनी बॉडी में इतना बड़ा बदलाव लाने के लिए बहुत धीरज और मानसिक संतुलन की जरूरत थी, क्योंकि मुझे बॉडी फैट का एक बड़ा हिस्सा कम करना था। यह बूट कैंप करीब 18 महीने तक चला और इसमें युद्ध और कुश्ती के सीन्स सहित रोल की शारीरिक मांगों के लिए कड़ी तैयारी शामिल थी।
चंदू चैंपियन का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, जी सिनेपा पर रविवार, 20 अक्टूबर को रात 8 बजे होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी