इज़रायल और हमास के बीच लंबे प्रयास के बाद आज सीजफायर और बंधक समझौता हुआः बाइडेन

नई दिल्ली

इस्राइल-हमास के बीच हुए युद्ध विराम समझौते का भारत ने स्वागत किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने समझौते के बाद गाजा में शांति और मानवीय सहायता बढ़ने की उम्मीद जताई है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध विराम के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि इससे गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की सुरक्षित और निरंतर आपूर्ति होगी। हमने लगातार सभी बंधकों की रिहाई, युद्ध विराम, बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है।

कैसे शुरू हुई इस्राइल-हमास के बीच जंग
सात अक्तूबर 2023 को हमास ने इस्राइल के कई हिस्सों को निशाना बनाया था। इस हमले में करीब 1200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे। जबकि ढाई सौ लोगों बंधक बना लिया गया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा पर हमले शुरू किया। इस्राइली सेना के हमलों में अब तक 45 हजार से ज्यादा फलस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं। गाजा के बड़े हिस्से मलबे में तब्दील हो चुके हैं। गाजा की 23 लाख की आबादी का करीब 90 फीसदी हिस्सा विस्थापित हो चुका है। लाखों लोग तंबू में रह रहे हैं। लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं।

समझौते में क्या-क्या?
कतर की राजधानी में कई सप्ताह तक चली कड़ी बातचीत के बाद हुए समझौते में कई शर्तें लगाई गईं हैं। हमास ने बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को चरणबद्ध तरीके से रिहा करने पर सहमति जताई है। इस्राइल भी अपने कैद से सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए सहमत हो गया है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, 'प्रशासन ने 8 महीने की लगातार बातचीत के बाद युद्धविराम और बंधक समझौते पर सहमति बनाने में सफलता पाई है। यह समझौता तीन चरण में लागू होगा। यह समझौता 19 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा और इसमें तीन चरणों में शांति लाने की योजना है। साथ ही मामले में कतर, मिस्र और अमेरिका ने यह सुनिश्चित करने का वचन दिया है कि सभी तीन चरणों का पालन किया जाएगा और यह समझौता पूरी तरह से लागू होगा। इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर इस प्रक्रिया को सफल बनाने का भी वादा किया है।

कतर की राजधानी दोहा में दोनों देशों की ओर से शामिल प्रतिनिधित्व के बीच कई बैठकें हुई। जिसके बाद गाजा में युद्ध विराम पर सहमति बनी। दोनों पक्षों के बीच हुए इस समझौते में हमास की ओर से चरणबद्ध तरीके से गाजा में बनाए गए बंधकों की रिहाई, इजरायल में सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और गाजा में विस्थापित हजारों लोगों को वापस लौटने की अनुमति देना शामिल है। वैश्विक नेताओं ने शांति की दिशा में किए गए इस प्रयास का स्वागत किया है।

ब्रिटिश PM ने सीजफायर के फैसला पर दी प्रतिक्रिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सीजफायर के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "कई महीनों के विनाशकारी युद्ध और अनगिनत लोगों की जान जाने के बाद, यह वह राहत वाली खबर है जिसका इजरायल और फिलिस्तीनी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे हमास के क्रूर आतंकवादियों द्वारा शुरू किए गए इस संघर्ष का खामियाजा भुगत रहे हैं, जिन्होंने 7 अक्टूबर, 2023 को होलोकॉस्ट के बाद से यहूदी लोगों का सबसे घातक नरसंहार किया था। उन्होंने आगे कहा, 'हम इस्राइल और फलस्तीनी लोगों के लिए एक बेहतर भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में काम करेंगे।

समझौते एक सकारात्मक कदम- बाराक ओबामा

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इजरायल-हमास के बीच सीजफायर की डील पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, इजराइल और हमास के बीच घोषित युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई का समझौता अच्छी खबर है। बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों के लिए, उन फिलिस्तीनी नागरिकों के लिए जो एक साल से अधिक समय से पीड़ित हैं, और उन सभी के लिए जिन्होंने इस भयानक अध्याय के अंत के लिए प्रार्थना की है। पश्चिम एशिया में शांति समझौते को एक सकारात्मक कदम है।

एंंटोनियो गुटेरस ने इन देशों का जताया आभार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंंटोनियो गुटेरस ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि मैं गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करता हूं। इसका के साथ ही उन्होंने इस समझौते में मध्यस्थता करने वाले देश- मिस्र, कतर और अमेरिका के प्रयासों की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि वो सभी से अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने और यह सुनिश्चितस करने का आह्वान करते हैं कि यह समझौता पूरी तरह से लागू हो।

 

admin

Related Posts

कालका-शिमला रेल को मिला नया सुरक्षा कवच, एयर ब्रेक सिस्टम से यात्रियों को बड़ी राहत

कालका   वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कालका शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार का सफर और सुहाना और सुरक्षित होने जा रहा हैं। इंग्लैंड से 1927 में आई…

वोटिंग से ठीक पहले TMC नेता जहांगीर खान की कोर्ट एंट्री, फलता में सियासी हलचल तेज

 कोलकाता पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता सीट पर रीपोलिंग से महज 72 घंटे पहले टीएमसी उम्मीदवार ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए अग्रिम राहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 2 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल