खड़े ट्रक में घुसी कार, लेडी कॉन्स्टेबल और पति की मौत, क्रेन से निकाले गए शव, कार में पीछे बैठे बच्चे बुरी तरह हो गए घायल

रतलाम

 शनिवार की अलसुबह शहर के पास हुईं सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह चारों कार से रतलाम आ रहें थे और इनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, दुर्घटना में घायल महिला शहर के माणकचौक थाने पर पदस्थ थी।

घटना सुबह शनिवार सुबह 4 फोरलेन स्थित ग्राम सिमलावदा के निकट झालरापाड़ा की है इस सड़क दुर्घटना में बोरझनी कानवन जिला धार के रहने वाले झन्ना (32) पति अरविन्द और अरविन्द (32) की मौत हो गई। बता दें कि मृतिका झन्ना शहर के माणकचौक थाने पर आरक्षक के रूप में पदस्थ थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दोनों दम्पति अपने दोनों बच्चों श्रेयांस (4) और पीरल (7) के साथ धार से वापस रतलाम लौट रहें थे और यह हादसा हुआ। दुर्घटना में श्रेयांस और पीरल को मामूली चोट लगी।‌

घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परिक्षण कर दम्पति को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों को मामूली चोट आने पर उनका भी मेडिकल और उपचार कराया मौके पर मृतक के रिश्तेदार पंहुच गए थे।

फोरलेन रोड पर चल रहा था काम महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ शहर के माणकचौक थाने में पदस्थ थीं। कार कॉन्स्टेबल के पति अरविंद ड्राइव कर रहे थे। जबकि वो आगे बैठी थीं। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिमलावदा से आगे बदनावर की तरफ जा रहे थे। यहां फोरलेन पर काम चल रहा है। रात में ट्रक से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से आकर ट्रक में जा घुसी।

बदनावर से शादी से लौट रहे थे झन्ना गामड़ के पति प्राइवेट जॉब करते थे। मूलत: धार जिले के बदनावर के रहने वाले थे। परिवार में शादी होने के कारण वह बदनावर गए थे। महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार शाम तक माणकचौक थाने ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह अपने परिवार के साथ बदनावर गई थी। शादी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।

admin

Related Posts

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गए मानसिक रूप से अस्वस्थ 10 वर्षीय बालक को…

स्वच्छता में नंबर-1 इंदौर अब भीषण जल संकट से जूझ रहा, तीन साल तक टैंकरों पर निर्भरता बढ़ी

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह है कि 35 लाख से ज्यादा जनसंख्या वाला यह शहर आज भी पानी के मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां