राजगढ़‌ में डिवाइडर से टकराई कार चार की मौत, अयोध्या से गुजरात लौट रहा था परिवार

 राजगढ़ 

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सूरत लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब उनकी XUV 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

झपकी के चलते हुआ हादसा

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर के निवासी हैं। वे अयोध्या दर्शन के बाद दो कारों में सूरत के लिए रवाना हुए थे। राजगढ़ के पास ड्राइवर को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

एक कार में कुल सात लोग सवार थे। अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिला पांडे (55) और शिवदेवी तिवारी (45) ने इलाज के दौरान शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पचोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पचोर अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अयोध्या दर्शन कर लौट रहा था परिवार घायलों के परिजन आयुष दुबे ने बताया, हमने बुधवार को अयोध्या दर्शन किए। शाम को यूपी के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर से दो कारों में सूरत के लिए निकले थे। रास्ते में हम सभी ने ढाबे पर चाय पी। इसके एक घंटे बाद ही एक कार का एक्सीडेंट हो गया।

अहमदाबाद जा रहे एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया, हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। इसके बाद ट्रक चालकों की मदद से कार से सभी को बाहर निकाला।

कार सवार सभी रिश्तेदार थे हादसे के बाद दूसरी कार के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसे भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे (50), बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे।

अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे, अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं।

शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया, 4 घायलों को पचोर से अस्पताल से लाया गया था। उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है। वहीं, भोलेनाथ को मामूली चोटें आई हैं।

यूपी के रहने वाला है परिवार कार सवार सभी मूलतः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा के रहने वाले हैं और सूरत में काम करते हैं। परिवार शादी समारोह में शामिल होने यूपी में अपने गांव गया था। वहां से लौटते समय अयोध्या दर्शन कर बुधवार शाम को दो कार से सूरत के लिए रवाना हुए थे।

एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने निभाई मानवता

घटना के समय अहमदाबाद की ओर जा रहे एक एम्बुलेंस चालक यग्नेश भाई रावल ने बताया कि हाईवे पर कार से धुआं उठता देखा। उन्होंने ट्रक चालकों की मदद से कार का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
दुर्घटना की पूरी जानकारी

परिजनों के अनुसार, हादसे के कुछ देर पहले कार ड्राइवर भोलेनाथ दुबे ने बताया था कि उन्हें नींद आ रही है। इस पर परिवार ने एक ढाबे पर रुककर चाय पी थी, लेकिन एक घंटे बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग

    भोलेनाथ दुबे (ड्राइवर)

    पत्नी पुष्टम दुबे (50)

    बेटा अनमोल दुबे (16)

    बेटी अंशिका दुबे (14)

    बहन प्रमिला पांडे (55)

    प्रमिला का बेटा प्रियांशु पांडे (11)

    बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी (45)

अस्पताल प्रशासन की जानकारी

शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर दीपक पाटीदार ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को पचोर से लाया गया था। इनमें से दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला का इलाज जारी है।

admin

Related Posts

पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित अनुभव और समर्पण की विरासत को नई पीढ़ी के लिए आगे बढ़ाए : डीजीपी कैलाश मकवाणा

भोपाल  ​पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मई में सेवानिवृत्त 4 कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। पुलिस महानिदेशक ने सभी को पौधे…

मौसम बदलने से तापमान में गिरावट, लोगों को भीषण गर्मी से राहत

 भोपाल तप रहे मध्य प्रदेश को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को दिन के औसत तापमान में दो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी