उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस हादसा, 6 मृतकों के साथ सीएम धामी ने किया दुख व्यक्त

अल्मोड़ा 
 उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बस रामनगर के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 18 से यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर हुख जताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है।

दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन, बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत बचाव अभियान चलाया। बता दें कि बस में कुल 19 लोग सवार थे जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोग घायल हो गए है। यह बस रामनगर की तरफ जारी थी लेकिन सुबह 6 बजे द्वाराहाट से निकलने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। गहरी खाई में बस गिरने के बाद के बचाव अभियान में SDRF, आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

गहरी खाई में गिरी बस की भी पहचान की गई है। बता दें कि यह बस कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की बस संख्या UK 07 PA 4025 थी। कल यह बस नोबाड़ा के लिए रवाना हुई थी और आज सैलापानी बैंड के पास ही भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, माना जा रहा है कि चालक मोहम्मद अल्ताफ ने बस से नियंत्रण खो दिया था जिससे यह हादसा हो सकता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि बचाव और राहत कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए रहे हैं। X पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे बिखियासैन-विनायक मोटर रोड पर बिखियासैन से रामनगर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की बेहद दुखद खबर मिली है, जिसमें यात्रियों की जान चली गई है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने दिव्य चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।"
उन्होंने आगे कहा, "हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"

admin

Related Posts

मुंबई के बाजार में तरबूज गायब, दुकानदारों के बीच बिरयानी कांड का खौफ

मुंबई  दक्षिण मुंबई के पाइधोनी इलाके से दिलचस्प खबर सामने आ रही है. यहां बाजार से तरबूज एकदम गायब हो गया है. इसी इलाके में हाल ही में बिरयानी के…

अंबानी के घर के पास आलीशान फ्लैट किराए पर, एक शानदार जीवन का मौका

मुंबई  मुंबई के पेडर रोड पर स्थित ऐतिहासिक मार्लबोरो हाउस (Marlboro House) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी