बीएसएनएल ने यात्रा सिम को खास अमरनाथ यात्रियों के लिए किया पेश

नई दिल्ली

BSNL एक के बाद एक कमाल के प्लान लॉन्च कर रहा है। इस बार बीएसएनएल ने एक खास सिम पेश किया है जिसका नाम है यात्रा सिम। दरअसल यह खास अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लांच किया गया है। इसकी कीमत मात्र 196 रुपये रखी गई है जिसमें 15 दिन की वैलेडिटी भी मिलेगी। BSNL का दावा है कि उनका यह सिम अमरनाथ यात्रा के रूट पर अच्छा 4G नेटवर्क देगा। चलिए इस नए सिम और इसके फायदों के बारे में और डिटेल में जानते हैं।

क्या है यात्रा सिम?
यात्रा सिम को खास अमरनाथ यात्रियों के लिए पेश किया गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से इस सिम की कीमत 196 रुपये रखी गई है। ये सिम खास उव लोगों के लिए है जो अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और यात्रा के दौरान अपने परिवार, दोस्तों या काम से जुड़े लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं। BSNL का कहना है कि यह सिम मजबूत मोबाइल नेटवर्क देगा ताकि यात्रियों को सिग्नल की परेशानी न हो। इसके साथ ही BSNL अपने नेटवर्क को 4G में अपग्रेड भी कर रहा है और इसमें स्वदेसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

यात्रा सिम के फायदे और कीमत
BSNL की यात्रा सिम की कीमत 196 रुपये है। यह सिम 15 दिन की वैलिडिटी के साथ आती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अमरनाथ यात्रा के रूट पर यह सिम मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी देगा, ताकि यात्रियों को सिग्नल की कोई दिक्कत न हो। इस सिम को आप BSNL के कैंप से खरीद सकते हैं जो लक्ष्मणपुर, भगवती नगर, चंदरकोट, पहलगाम, बालटाल जैसी जगहों पर लगाए जाएंगे। फिलहाल BSNL की ओर से इसके बारे में और ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले कब आया यात्रा सिम जैसा प्लान
2021 में BSNL का एक 197 रुपये वाला प्लान आया था जिसमें भी 15 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह दोनों प्लान एक जैसे नहीं होने वाले हैं। अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो ये सिम आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है ताकि आप अपने परिवार और दोस्तों से जुड़े रह सकें। वैसे तो एयरटेल, जियो और Vi जैसी दूसरी कंपनियां भी इस रूप पर नेटवर्क देने की कोशिश करती हैं, लेकिन BSNL की यह सिम खासतौर पर अमरनाथ यात्रा के लिए ही लॉन्च की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि अमरनाथ रूट पर BSNL का सिग्नल सबसे स्ट्रांग रहेगा। बता दें कि 38 दिनों की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस यात्रा में लाखों शिव भक्त हिस्सा लेने वाले हैं।

  • admin

    Related Posts

    AI पर डरने की जरूरत नहीं, OpenAI CEO ने जॉब्स को लेकर कही बड़ी बात

     नई दिल्ली पिछले कुछ सालों में AI को लेकर दुनिया भर में सबसे बड़ा डर यही रहा है कि क्या मशीनें इंसानों की नौकरियां छीन लेंगी. चैटजीपीटी और दूसरे एआई…

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे