BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया, हेरोइन और पिस्तौल भेजने की कोशिशें नाकाम

पंजाब
पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी ड्रोन का मार गिराया। इस ड्रोन के जरिए हेरोइन और पिस्तौल ले जाने की कोशिश थी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि को रोकने के लिए गोलीबारी की और इसे निष्क्रिय करने के लिए तकनीकी जवाबी उपाय सक्रिय कर दिए। इसके बाद, BSF की ओर से संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि सैनिकों ने फिरोजपुर इलाके में गिरे हुए ड्रोन को एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन के साथ सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन में निर्मित डीजेआई मविक-3 क्लासिक के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ पंजाब के जवानों की ओर से 24 घंटे के अंदर यह दूसरी जब्ती थी, जहां एक ड्रोन और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। इससे पहले अमृतसर में BSF ने शुक्रवार को हेरोइन ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि देखी और फिर उसे मार गिराया गया।
कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज

दूसरी ओर, बीएसएफ के सीनियर अधिकारी ने कहा कि सर्दियों का मौसम नजदीक होने के साथ ही कश्मीर घाटी में घुसपैठ की कोशिशें तेज हो गई है। करीब 150 आतंकवादी नियंत्रण रेखा (LoC) के पार विभिन्न लांच पैड पर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल ऐसी किसी भी प्रयास को विफल कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने कहा, 'घुसपैठ की कोशिश जारी हैं। विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर हम सीमा पर नियंत्रण की योजना बनाने के लिए सेना के साथ समन्वय करते हैं। हम लांचिंग पैड पर आतंकवादियों की संख्या को भी ध्यान में रखते हैं, जिससे हमें अपनी रणनीति बनाने और आतंकियों को काबू करने की योजना को आकार देने में मदद मिलती है।'

admin

Related Posts

ग्लोबल ट्रेड के लिए डबल संकट: होर्मुज के बाद इस समुद्री रास्ते पर संकट, तेल और व्यापार की आपूर्ति हो सकती है प्रभावित

नई दिल्ली मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब एक नए और ज्यादा खतरनाक चरण में प्रवेश कर चुकी है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग में अब हूती…

ईरान में बड़ी ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी: ट्रंप का प्लान, 2500 नौसैनिक और 3500 सैनिकों के साथ अमेरिकी सेना

वाशिंगटन पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब एक निर्णायक और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 'एसोसिएटेड प्रेस' (AP) और 'वॉशिंगटन पोस्ट' की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी मरीन कॉर्प्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर