सुपारी देकर कराई भाई की हत्या: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार

कोंडागांव

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चचेरे भाई ने षड्यंत्र रचकर 60 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी थी. पूरा मामला कोंडागांव का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. मजहर अली खान पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं थाना कोतवाली कोण्डागांव से कई मामलों में जेल जा चुका है.

एसपी वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल 20 अगस्त 2025 को चोरी संबंधी मामलों में संदेही मो. मजहर अली खान को अभिरक्षा में लेकर थाना कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही थी. संदेही का मोबाइल चेक किया गया. संदेही मो. मजहर अली खान के मोबाइल में दहिकोंगा निवासी राजकुमार बघेल के साथ मोबाइल चैट में इनके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल पेसे से वकील की षड़यंत्र पूर्वक हत्या की साजिश रचने की जानकारी प्राप्त हुई.

राज कुमार बघेल एवं मो. मजहर अली खान को तलब कर बारिकी से पूछताछ की गई. इस पर राज कुमार बघेल ने बताया कि इसके चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल के साथ सन 2021 से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है एवं प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है. आरोपी राजकुमार बघेल जमीन संबंधी मामले को लेकर अपने चचेरा भाई कंवल सिंह बघेल का हत्या कराना चाहता था. इसके लिए आरोपी मो. अजहर अली खान को 60 हजार रुपए दिए थे.

षड़यंत्र पूर्वक हत्या करने के लिए दोनों मिलकर साजिश रच रहे थे. प्रार्थी कंवल सिंह बघेल पिता स्व. सुकदास बघेल निवासी मिची पारा दहिकोंगा की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. दोनों आरोपियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने एवं अपराध करना स्वीकारने पर आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.

पकड़े गए आरोपी
1. मो. मजहर अली खान पिता मो. खलील उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम दहिकोंगा, स्थाई पता केलाबाड़ी दुर्ग
2. राज कुमार बघेल पिता दासु राम बघेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम दहिकोंगा

  • admin

    Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन ने नारियल तोड़कर कराया कार्य का शुभारंभ

    रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सर्वमंगला पुल सड़क का बहुप्रतीक्षित डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य आज प्रारंभ किया गया है।…

    ग्राम ठकुरीकापा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

    रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक  मोहले मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनसमस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी