फेरो से पहले ही दुल्हन नकदी और जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हा बोला- सब कुछ लुट गया

 गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के बीच दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई. दुल्हन के साथ उसकी मां भी मौके से गायब थी. इसके बाद दूल्हा इंतजार करता है, लेकिन दुल्हन नहीं लौटी. दूल्हे का कहना है कि उसने एक व्यक्ति को 30 हजार रुपये देकर रिश्ता पक्का किया था.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला गोरखपुर के खजनी इलाके का है. यहां 40 वर्षीय किसान अपनी दूसरी शादी के लिए रस्में पूरी कर रहा था. उसकी पहली पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था. दूल्हा सीतापुर के गोविंदपुर गांव का रहने वाला है. उसने शादी के लिए 30,000 रुपये देकर एक मीडिएटर की मदद से रिश्ता तय किया था. दूल्हे का कहना है कि शादी से पहले उसने दुल्हन को साड़ियां और जेवरात दिए थे. शादी के अन्य खर्च भी किए.

इसके बाद वह परिवार के लोगों के साथ शादी करने मंदिर पहुंचा, जहां दुल्हन अपनी मां के साथ मौजूद थी. शादी की रस्में शुरू होते ही दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर वापस नहीं लौटी. इसी दौरान उसकी मां भी गायब हो गई.

दूल्हे ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना परिवार फिर से बसाने के लिए रिश्ता तय किया था, लेकिन सब कुछ लुट गया. इस मामले को लेकर गोरखपुर के एसपी (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत आती है तो पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की जाएगी.

 

  • admin

    Related Posts

    स्पोर्ट्स क्षेत्र में विकसित हुए बेहतरीन ईको सिस्टम का परिणाम है रामगढ़ताल: सीएम योगी

    पीएम मोदी के नेतृत्व में बना स्पोर्ट्स का शानदार ईको सिस्टम: मुख्यमंत्री 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कृत किया सीएम योगी ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खिलाड़ियों के…

    सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज की सवारी

    सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज की सवारी लहरों पर विहार करने के साथ मुख्यमंत्री ने ताल की साफ-सफाई का लिया जायजा गोरखपुर जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    • By admin
    • May 22, 2026
    • 1 views
    GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत