ब्राज़ील अक्टूबर में खेलेगा दक्षिण कोरिया और जापान से दोस्ताना मुकाबले

रियो डी जेनेरियो
ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल महासंघ (सीबीएफ) ने  घोषणा की कि पांच बार का विश्व चैंपियन ब्राज़ील अक्टूबर में दक्षिण कोरिया और जापान के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले खेलेगा। यह मैच 2026 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, ब्राज़ील 10 अक्टूबर को सियोल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा, जबकि 14 अक्टूबर को टोक्यो में जापान से उसका सामना होगा। ब्राज़ील पहले ही 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुका है और अगले महीने अपने अंतिम दो क्वालिफ़ायर में चिली और बोलिविया का सामना करेगा।

सीबीएफ के जनरल कोऑर्डिनेटर रोड्रिगो कैएटानो ने कहा कि ये दोस्ताना मुकाबले टीम को विभिन्न फुटबॉल शैलियों का अनुभव देंगे। उन्होंने बताया, “दक्षिण कोरिया और जापान के बाद हमारा प्लान नवंबर में अफ्रीकी टीमों और मार्च तथा जून 2026 में यूरोप की शीर्ष टीमों से मुकाबला करने का है। विश्व कप से पहले अलग-अलग फुटबॉल शैलियों से मुकाबला करना हमारे लिए मूल्यवान अनुभव होगा।”

टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी ने भी कहा कि इन मैचों से उन्हें खिलाड़ियों की क्षमताओं और व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। 66 वर्षीय इटालियन कोच ने मई में रियल मैड्रिड के सफल कार्यकाल के बाद ब्राज़ील की कमान संभाली थी।

admin

Related Posts

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा और बर्ना बॉय ने दी आवाज

ज्यूरिख  अगले माह अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में शुरू होने वाले फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप के लिए आधिकारिक गीत 'दाई दाई' रिलीज कर दिया गया…

IPL में चौके-छक्कों के बीच शादी की चर्चा, क्या महिका शर्मा संग सात फेरे लेंगे Hardik Pandya?

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से दावा किया जा रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा और बर्ना बॉय ने दी आवाज

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल गाना ‘दाई दाई’ रिलीज, शकीरा और बर्ना बॉय ने दी आवाज

IPL में चौके-छक्कों के बीच शादी की चर्चा, क्या महिका शर्मा संग सात फेरे लेंगे Hardik Pandya?

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
IPL में चौके-छक्कों के बीच शादी की चर्चा, क्या महिका शर्मा संग सात फेरे लेंगे Hardik Pandya?

Thailand Open 2026: भारतीय शटलर्स का मिला-जुला प्रदर्शन, डबल्स में चमके सात्विक-चिराग

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 0 views
Thailand Open 2026: भारतीय शटलर्स का मिला-जुला प्रदर्शन, डबल्स में चमके सात्विक-चिराग

गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
गुजरात जीती तो टॉप पर पहुंचेगी GT, KKR जीती तो दिल्ली को होगा नुकसान

प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस में CSK की मुश्किल बढ़ी, मार्श के तूफान के बीच छाए आकाश सिंह

‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में

  • By admin
  • May 16, 2026
  • 5 views
‘खुद को साबित करने की जरूरत नहीं’— 2027 वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली का बयान चर्चा में