BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, 17 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 17 अप्रैल 2026 से अपना ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर डैशबोर्ड से “Download Admit Card” विकल्प पर क्लिक करके प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र कोड भी अंकित रहेगा, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सकेगी।

डमिट कार्ड की दो प्रति जरूर लेकर जाएं
उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अवश्य साथ लेकर जाएं और परीक्षा अवधि के दौरान पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्र कोड से संबंधित विस्तृत जानकारी 22 अप्रैल 2026 से अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराई जाएगी।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
केवल ऑनलाइन ही मिलेगा प्रवेश पत्र

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध होगा और इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
    सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    Candidate Login या लॉगिन पेज खोलें।
    अपना Username और Password दर्ज करें।
    लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खुलेगा।
    वहां Download Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
    आपका e-Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
    इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

 

admin

Related Posts

CBSE 12वीं का रिजल्ट कब जारी हो सकता है? पिछले 5 सालों के ट्रेंड से मिल रही हैं ये संकेत

 नई दिल्ली सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द…

MP पुलिस बैंड भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब इस तारीख तक करें अप्लाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र