सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड, तुर्की घूमने जाने से भारतीयों का इंकार

 नई दिल्ली

 शायद ही कोई ऐसा हो जिसे एक जगह से दूसरी जगह पर घूमना, नई-नई जगहों पर जाना और नई-नई चीजों को देखना और अपने कैमरे में कैद करना न पसंद हो। इसके लिए लोग घूमने जाते हैं। आप भी कहीं न कहीं घूमने जाते ही होंगे और लोग तो देश ही नहीं बल्कि, देश के बाहर भी यात्रा पर जाते हैं।

जैसे, लोग अमेरिका, न्यूजीलैंड, दुबई जैसी जगहों पर घूमने जाते हैं। इसके अलावा भी एक जगह ऐसी है जहां पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर भारतीय पर्यटक काफी संख्या में पहुंचा है और वो जगह है तुर्की, लेकिन अब तुर्की जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं और भारतीय पर्यटक यहां जानें से बच रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं…

    दरअसल, जिस तरह से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है उसमें तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की। कराची बंदरगाह पर तुर्की द्वारा भेजी गई सैन्य मदद देखी गई और साथ ही जो ड्रोन पाकिस्तान ने भारत में दागे, वो भी तुर्की के ही हैं। ऐसे में जैसे ही ये बात सामने आई तो भारतीयों ने सोशल मीडिया से लेकर अपनी चर्चाओं तक में तुर्की का विरोध करना शुरू कर दिया।

तुर्की जाने से बच रहे हैं भारतीय

यहां ये जान लें कि तुर्की और अजरबैजान घूमने के लिए दुनिया ही नहीं बल्कि, भारत से काफी ज्यादा संख्या में लोग हर साल जाते हैं। इसलिए अब सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की जा रही है कि वे तुर्की की यात्रा पर न जाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर #BoycottTurkeyAzerbaijan ट्रेंड कर रहा है।

2024 में इतने भारतीय गए हैं तुर्की घूमने?

    रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में लगभग 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्की घूमने गए थे। इसके अलावा 2024 में ही अजरबैजान में लगभग 2.4 लाख भारतीय घूमने गए। ऐसे में इस यात्रा के लिए हर यात्री ने औसतन लगभग 1 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 85 हजार रुपये (भारतीय रुपये में) खर्च किए। इससे तुर्की जैसे देश ने सिर्फ ट्रैवल से करोड़ों रुपये की मोटी कमाई। वहीं, तुर्की पर्यटन बोर्ड ने जानकारी दी थी कि वर्ष 2023 में दुनियाभर से 6.22 करोड़ पर्यटक आए और इसमें भारत के लोगों की संख्या 20.7 प्रतिशत बढी।

क्यों की जा रही है तुर्की घूमने न जाने की अपील?

    जैसा की तुर्की भारत के खिलाफ पाकिस्तान की मदद कर रहा है, जो किसी भी भारतीय को सही नहीं लग रही। ऐसे समय में जब ज्यादातर देश पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब तुर्की पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर तुर्की को बायकॉट करने की बात की जा रही है और भारतीयों से अपील की जा रही है कि तुर्की घूमने न जाए ताकि तुर्की को टूरिज्म से होने वाले आर्थिक लाभ को कम किया जा सके।

 

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली से गोवा तक ED की दबिश, 155 करोड़ बैंक फ्रॉड केस में कई ठिकानों पर कार्रवाई

    नई दिल्ली ईडी ने 155 करोड़ रुपये के एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में आज बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले को लेकर दिल्ली और गोवा में…

    उड़ान के दौरान टकराए अमेरिकी फाइटर जेट, आसमान में घमासान के बाद जमीन पर अफरा-तफरी

    वाशिगटन  अमेरिका के इडाहो में एक एयर शो के दौरान भयानक हादसा हुआ है. आसमान में करतब दिखा रहे दो फाइटर जेट आपस में टकरा गए. यह हादसा रविवार दोपहर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    CSK vs SRH Head to Head: चेन्नई का दबदबा या हैदराबाद की फिर होगी जीत?

    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सांसें रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली विजयी, राजस्थान हारा; प्लेऑफ का समीकरण बदला

    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    IPL में RCB का जलवा बरकरार, प्लेऑफ में एंट्री; पंजाब किंग्स की हार का सिलसिला नहीं थमा

    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 1 views
    हवाई ईंधन खपत को लेकर IPL पर उठे पर्यावरण और खर्च के सवाल

    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

    • By admin
    • May 17, 2026
    • 2 views
    CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल