दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

कोंडागांव.

कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से सभी चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। जिला कप्तान के निर्देश पर गठित टीम द्वारा केशकाल पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से इस मामले में तेजी से कार्रवाई की गई।

प्रकरण में केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव निवासी प्रार्थी जितेंद्र गांधी ने 2 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर ने उनकी मोबाइल दुकान से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल और करीब 20,000 रुपए नकदी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर थाना स्टाफ ने घटनास्थल का मुआयना कर अपराध पंजीबद्ध किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल और जिला सायबर सेल के प्रभारी अधिकारी की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से तफ्तीश शुरू की। संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और चोरी किए गए मोबाइल की IMEI नंबरों का उपयोग करते हुए आरोपियों का सुराग पाया। जांच के दौरान पता चला कि संदेही सोनू उर्फ गोपाल यादव, जो पिछले तीन वर्षों से केशकाल में किराए के मकान में रह रहा था, इस घटना में शामिल है। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसने अपने साथी संतोष विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने सोनू यादव से 3 मोबाइल और नकद 6708 रुपए बरामद किए, वहीं संतोष विश्वकर्मा के पास से 3 मोबाइल और नकद 10860 रुपए मिले। कुल मिलाकर 1,60,728 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

admin

Related Posts

Assessed the Progress of Urban Amenities and Infrastructure Projects

रायपुर स्वच्छता, आवास, तालाब सौंदर्यीकरण एवं ईको पार्क का किया अवलोकन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने आज गरियाबंद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया।…

उर्वरकों के कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनियमिताओं को रोकने के लिए लगातार की जा रही कार्रवाई

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर कलेक्टर राजनांदगाँव  जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में खरीफ सीजन में खेती-किसानी को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद-बीज का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी