बॉर्डर 2′ का टीजर: सनी देओल का जबरदस्त अंदाज़, जहां भी घुसोगे, हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा सामना

मुंबई

आज विजय दिवस के खास मौके पर 'बॉर्डर 2' का टीजर फाइनली रिलीज हो चुका है जिसमें सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारे दिल जीतते नजर आ रहे हैं। ये टीजर फैन्स की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा है। टीजर देखकर अब लोगों की बेचैनी फिल्म को लेकर बढ़ गई है। साल 1997 में आई अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'बॉर्डर' का ये सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

हाल ही में 'धुरंधर' मिशन के बाद अब जल्द ही सनी देओल की दहाड़ भी पाकिस्तान में गूंजने के लिए तैयार है। आज 16 दिसंबर विजय दिवस के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। बता दें कि 16 दिसंबर 1971 इतिहास में उस दिन के तौर पर याद किया जाता है जब भारतीय सेना के शौर्य के आगे 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे।

'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे'
'बॉर्डर 2' के टीजर की शुरुआत युद्ध के सीन से होती है जहां फौजियों पर अटैक होता दिख रहा है। इसी के साथ सनी देओल का दमदार डायलॉग सुनाई पड़ता है जिसमें वो कहते हैं, 'तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से जमीन से, समंदर से सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे जो आंखों में आंखें डालकर सीना ठोक कर कहेगा, हिम्मत है तो आ… ये खड़ा है हिन्दुस्तान।' और इसी के साथ सनी की वो दहाड़ है जिसके सामने शेर की भी आवाज नम पड़ जाए। फिल्म के इस टीजर में भारत-पाकिस्तान युद्ध के कुछ वीभत्य सीन हैं जिसमें हमारे देश के सैनिक अपनी बहादुरी दिखाते नजर आ रहे हैं।

देश के अलग-अलग शहरों में हुई स्क्रीनिंग
इस टीजर लॉन्च इवेंट को देश भर के अलग-अलग शहरों में रखा गया था और अलग-अलग जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग की गई जिसमें दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, हैदराबाद जैसी जगहें शामिल हैं। इस टीजर को देखकर लोगों ने अभी से कहना शुरू कर दिया है- बॉर्डर 2 रेकॉर्ड ब्रेक करेगी। वहीं कई लोगों ने कहा है- आवाज लाहौर तक जानी चाहिए।

'एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा'
टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था। पोस्ट में बताया गया था कि ‘बॉर्डर 2’ का टीजर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, 'एक ऐसा पल जिसने देश के इतिहास को रचा, अब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।'

admin

Related Posts

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 रिव्य,क्राइम और एक्शन का धमाका

उत्तर प्रदेश के बैकग्राउंड पर बनी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर कॉप-थ्रिलर की दुनिया में लौट आई है. नीरज पाठक के डायरेक्शन में…

मौनी रॉय ने पति सूरज को फिर किया फॉलो, दिशा पटानी पर लगे रिश्ता तोड़ने के आरोप

मुंबई बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय फ़िलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवादों ने घिरी हुई हैं। कुछ समय पहले ही मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 1 views
CSK vs SRH प्रीव्यू: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट से समझिए मैच का पूरा हाल

पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
पंजाब किंग्स के खिलाफ RCB की पारी से शुरुआत, टॉस PBKS के नाम

DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
DC vs RR अरुण जेटली स्टेडियम में आज होगा रन बरसात का मुकाबला

PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
PBKS vs RCB Pitch Report: धर्मशाला में किसका चलेगा जादू? प्लेऑफ की जंग आज

शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
शुभमन गिल और जोस बटलर की फिफ्टी गई बेकार, KKR की बड़ी जीत से प्लेऑफ रेस रोमांचक

अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 17, 2026
  • 3 views
अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव