गुलाब उद्यान में 15 से 17 नवंबर तक बोनसाई प्रदर्शनी आयोजन

 भोपाल
राजधानी में लिंक रोड नंबर एक स्थित गुलाब उद्यान में आज से 17 नवंबर तक बोनसाई प्रदर्शनी आयोजन किया जा रहा है। भोपाल लेक सिटी बोनसाई एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चार सौ से अधिक बोनसाई पौधों की अनूठी प्रतिकृतियों का प्रदर्शन होगा।

15 नवंबर को शाम चार बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के खेल व युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह द्वारा की जाएगी। प्रदर्शनी में बोनसाई को लेकर कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी 16 और 17 नवंबर को सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक खुली रहेगी।

भोजपुर क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में भोपाल लेक सिटी बोनसाई एसोसिएशन की संस्थापक सदस्य अरुंधति तिवारी ने बताया कि इंडोनेशिया के बोनसाई विशेषज्ञ ययात हिदायत, अधित्य आजी पमुनगकास के साथ ही सौमिक दास नई दिल्ली, अनुपमा वडेचला बेंगलुरु, गोविंद राज हैदराबाद आदि बोनसाई प्रेमियों को इस विधा की बारीकियों से अवगत कराएंगे। भोपाल के 40 साल से ज्यादा समय से बोनसाई से जुड़े लोग इसमें अपने पुराने संग्रह का प्रदर्शन करेंगे।
दशकों पुराने पौधे होंगे प्रदर्शित

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में जैड, मधुकामिनी, फाइकस, बुद्धा पीपल के 50 से 55 साल पुराने पेड़ विशेष रूप से प्रदर्शित होंगे। इन्हें बड़े गमलों में विशेष आकार दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएन बिंद्रा ने बताया कि इस दौरान कार्यशालाएं और सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रतिभागियों को बोनसाई की देखभाल, पेड़ों के आकार को नियंत्रित करने के तरीकों और उन्हें सही आकार में बनाए रखने के लिए टिप्स दिए जाएंगे। बोनसाई कला का इतिहास और विकास विषय पर विशेष सत्र भी रखा गया है।

admin

Related Posts

ट्विशा केस: केस डायरी देखे बिना मिली थी राहत, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; गिरिबाला पर गिरफ्तारी का खतरा

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर…

भोपाल में मेट्रो विस्तार के लिए बड़ा एक्शन, दुकानों और मकानों को नोटिस जारी

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब न्यू मार्केट से लगे रोशनपुरा, मालवीय नगर में दुकानों की बड़ी तोड़फोड़ होगी। यहां दरवेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे