आकासा एयर की फ्लाइट में बम की धमकी, धमकी के बाद विमान के लिए हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित की गई

नई दिल्ली

बेंगलुरु जा रहा आकासा एयर का विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी । मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विमान क्यूपी1335 में 180 से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि विमान बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी लौट आया और दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा। बम की धमकी मिलने के बाद विमान के लिए हवाई अड्डे पर आपात स्थिति घोषित की गई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विमान को एक अलग स्थान पर खड़ा कर दिया गया है तथा यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। पिछले दो दिन में लगभग एक दर्जन भारतीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिली है और इन विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इनमें से कुछ उड़ानें विदेशी गंतव्य स्थलों की ओर जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि दिल्ली से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की उड़ान में बम की धमकी संबंधी सुरक्षा अलर्ट मिला था और मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को तुरंत दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वापस भेज दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतारा गया।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाई अड्डा) उषा रंगनानी ने एक पुलिस बयान में कहा, ‘‘विमान को एक अलग क्षेत्र में रखा गया है और यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।'' अकासा एयर ने एक बयान में बताया कि 174 यात्रियों, तीन शिशुओं और चालक दल के सात सदस्यों को ले जा रहे विमान को सुरक्षा खतरे संबंधी चेतावनी मिली। बयान में कहा गया, ‘‘कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ा और इसे दोपहर एक बजकर 48 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा।'' अकासा एयर ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार, स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय करके सभी यात्रियों को एक बजकर 57 मिनट पर विमान से उतार दिया गया। इसके बाद प्राधिकारियों ने आवश्यक जांच कीं।

admin

Related Posts

26 साल बाद इंसाफ, कोर्ट ने CBI के जॉइंट डायरेक्टर और रिटायर्ड DP एसीपी को दोषी ठहराया

नई दिल्ली दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 26 साल बाद दो बड़े अधिकारियों को एक मामले में दोषी ठहराया है। इनमें सीबीआई के मौजूदा जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस…

श्रमिक हिंसा केस में बड़ा खुलासा—तमिलनाडु से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, STF की कई जगह दबिश

नोएडा नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक हिंसा मामले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुख्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा